जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो
पत्थलगड़ा/चतरा : स्वतंत्रता सेनानी की याद में पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय में फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी जय मंगल पाण्डेय-नादिर अली की याद में चौथी बार जय मंगल पाण्डेय नादिर अली मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पत्थलगड़ा में किया जाएगा।आयोजन को लेकर आयोजन समिति तैयारी जोरों से शुरू कर दी गई है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान ने बताया कि स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए और राज्य के कई स्थानों के क्लबों के खिलाड़ियों को एक मंच व प्लेट फार्म देने के उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। बाहर के टीमों को टूर्नामेंट में आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को मार्गदर्शन एंव उनका हौसला बढ़ाने के लिए टूर्नामेंट आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के संरक्षक प्रमोद कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सचिव तिलेश्वर राणा, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि चतरा की धरती बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की है। ऐसे में महान स्वतंत्रता सेनानी की याद में चौथी बार खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस दौरान क्षेत्र के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह, एसडीओ अजय कुमार केसरी, जीतन राम को आने के आमंत्रण किया गया है। साथ ही आगे भी कई दिग्गज हस्तियों को आमंत्रण किया जाएगा। इस मौके पर अरविंद कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार उर्फ हनी हंक, बालेश्वर दांगी के अलावे कई सदस्य उपस्थित थें।
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More
कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More
जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More
जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More
हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More