पत्रकार संघ पत्थलगड़ा की हुई बैठक, जेजेए कमेटी का गठन

प्रखंड अध्यक्ष बने मृत्युंजय, सचिव मो. सेराजुल व कोषाध्यक्ष सुजेक सिन्हा

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो

पत्थलगड़ा/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के संतोषी मंदिर प्रांगण में रविवार को पत्रकार संघ पत्थलगड़ा की बैठक हुई। बैठक के अध्यक्षता पत्रकार मुकीम अंसारी व संचालन प्रखंड सचिव मोहम्मद सिराजुल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जेजेए जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रेस क्लब चतरा के अध्यक्ष सुनील कश्यप व जिला कार्यकारिणी सदस्य सह जेजेए के जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत राणा उपस्थित रहें। बैठक में सर्वसमिति से जेजेए के प्रखंड कमिटी का गठन हुआ। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, उपाध्यक्ष सुनील दांगी व अभिषेक सिंह, सचिव मो. सेराजुल, उपसचिव कैलाश दांगी व मनीष सिंह, कोषाध्यक्ष सुजेक सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी संजय राणा व सुनील राम को मनोनीत किया गया। बैठक के तत्पश्चात पत्रकारों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया। इस मौके पर जेजेए जिला अध्यक्ष व प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी लोगों के भविष्य सुरक्षित रहे इसके लिए हम सभी को मिलकर व पौधारोपण को लेकर अन्य लोगों को भी प्रेरित कर के पौधा रोपण कार्यक्रम अवश्य करना चाहिए। उन्होंने पौधा रोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण संवर्धन करने की भी बात कही। वहीं प्रेस क्लब चतरा के जिला अध्यक्ष सुनील कश्यप ने कहा कि पत्रकारों द्वारा खबर को प्रकाशित किए जाने पर इन दिनों चतरा जिला के विभिन्न पत्रकारों के ऊपर जानलेवा हमला किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि सरकार द्वारा पत्रकार हित के लिए कई कानून बनाई जा चुकी है। आगे श्री कश्यप ने बताया कि प्रेस क्लब चतरा द्वारा पूर्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जो पूरे जिला में सराहनीय रहा। इस मौके पर पत्रकार अशोक साव, घनश्याम दास, कुदुस आलम, समाजसेवी सेवा निर्मित शिक्षक चमारी राम आदि उपस्थित थें।

Recent Posts

लावालौंग में पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More

5 mins ago

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

43 mins ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

2 hours ago

सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड में कौशल विकास संस्थानों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना की प्रगति का जायजा लिया गया

कोलेबिरा : श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी पुनीत मिंज और यूएनडीपी जिला प्रोजेक्ट अस्सिटेंट… Read More

10 hours ago

चतरा एसपी बिकास कुमार पाण्डे ने पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन में शामिल हुए

जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More

14 hours ago

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

22 hours ago