राहुल गांधी के जनसंपर्क यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घाघरा झखरा कुंबा में किया बैठक

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो

घाघरा नेतरहाट रोड स्थित झखरा कुंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जनसंपर्क यात्रा की तैयारी को लेकर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय कि अध्यछता में गुरुवार को बैठक किया। जिसमे मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष चैतू उरांव उपस्थित हुए। चैतु उरॉव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुमला जिला के ,सभी प्रखंडो में बैठक करना है। इसी निमित्त आज घाघरा प्रखंड में बैठक हुई।आदरणीय राहुल गांधी जी द्वारा सभी प्रमंडल मे विधानसभावार यात्रा के कार्यक्रम होना है। आज हम सभी जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों एवं जिला, प्रखंड कमिटी के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने की कार्ययोजना तैयार कर रहे है। प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि गठबंधन सरकार के द्वारा मइयां सम्मान योजना के किर्यान्वयन हेतु आगामी 03 अगस्त से 10 अगस्त तक पंचायत भवनों में कैम्प लगाकर विहित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। सभी कोंग्रेस के नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आप सभी कैम्प में जा कर ग्रामीणों को सहयोग करना है। ज़िला महासचिव कृष्णा कुमार लोहरा ने कहा कि आदरनीय राहुल गांधी कि यात्रा को सफल बनाने के लिए जबरजस्त अभियान चलाया जायेगा सभी चौक चौराहों में फ़्लैक्स लगाया जायेगा राहुल गांधी जी की यात्रा एतिहासिक होगा बैठक में ज़िला महासचिव रमेश जायसवाल,ज़िला सचिव तरुण गोप ,पवन केवट,गन्दूर महली,घुड़ा उराव ,सौरभ भगत,प्रेमचंद भगत ,सरोजिनी किरण भगत,बसंत भगत,किसुन उराँव,सुखनाथ उराँव,फ़्रांसिस जेबियर लकड़ा,बैजनाथ उराँव,सुखदेव टाना भगत,ज्ञान प्रकाश उराँव,सुखनाथ उराँव ,मोतीलाल लोहरा ,सूरज बाडा ,भरत कुमार ,बुधवा उराँव ,चंद्रेश उराँव ,सुखराम उराँव ,सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुऐ।

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

7 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

7 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

7 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

7 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

7 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

7 hours ago