बच्चों की पढ़ाई में कोई भी चीज नहीं बनेगी बाधा: विधायक भूषण बाड़ा

विधायक भूषण बाड़ा ने 80 बच्चों को दिया साइकिल तो खिले बच्चों के चेहरे

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : विधायक भूषण बाड़ा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री बालक उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा एवं मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय के 80 बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया। मौके पर विधायक सभी छात्रों को साइकिल देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि गरीब बच्चों की पढ़ाई करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई सुविधाएं बाहाल कराई जा रही है। साइकिल के अभाव में कई बार बच्चे समय पर स्कूल नहीं आ पाते थे। लेकिन अब साइकिल की कमी पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। विधायक ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखें। आप सभी लक्ष्य निर्धारित कर सिर्फ पढ़ाई में फोकस करें। आपकी पढ़ाई के लिए हर तरह से सुविधा मुहैया कराई जायेगी। किसी तरह की कोई परेशानी हो तो उनसे संपर्क करें। विधायक ने शिक्षको को बच्चों का भविष्य गढ़ने में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। मौके पर विधायक ने लगभग 80 छात्रों को साइकिल दी। कार्यक्रम में जिप सदस्य जोसिमा खाखा,जिप सदस्य समरोम पौल टोपनो,जिप सदस्य अजय एक्का, बीडीओ समीर रौनियार खलखो, जिला 20सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन (अक्षण), बीपीओ प्रधानाध्यापक अब्राहम केरकेट्टा,नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद,विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का,विधायक प्रतिनिधि अरविंद लुगुन,20 सूत्री अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो, डा. इम्तियाज हुसैन,प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, नीला नाग आदि उपस्थित थे।

किताबों से दोस्ती करें बच्चे: जोसिमा खाखा

कार्यक्रम में उपस्थित जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि बच्चे सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करें। अभी आपका उम्र पढ़ाई करने का है। बुरी आदतों से दूर रहें। जोसिमा ने कहा कि बच्चे पुस्तक से दोस्ती करें। ज्यादा समय पुस्तक के साथ बिताए।मोबाइल का उपयोग सीमित समय के लिए करें। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जीतोड़ मेहनत करें। उन्होंने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा लगातार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हैं। आज जिले में शिक्षा के क्षेत्र में कई अनगिनत कार्य विधायक द्वारा किये जा चुके हैं। जिसका लाभ गरीब बच्चों को मिल रहा है।

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

7 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

7 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

7 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

7 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

7 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

7 hours ago