चाड़रम में गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

हर हर महादेव के नारों से पूरा इलाका गुंजमान हुआ

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो

चतरा:सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाँगी पंचायत के चाड़रम गांव में सावन के तीसरी सोमवारी को लेकर गाजे- बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान जय शिव व हर हर महादेव के नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। कलश यात्रा में सैकड़ों के संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा चाड़रम भगवती मंदिर से निकल कर सिमरिया, चतरा मुख्य पथ के सफी नदी घाट तक पहुंची जहां शुभ कलश में जल भरने के बाद पुनः मंदिर के शिव प्रतिमा पर जलाभिषेक किया गया। कलश यात्रा को सफल बनाने में मंदिर प्रबंधन समिति के तमाम सदस्य के साथ पंचायत के उपमुखिया छोटू यादव, वार्ड सदस्य पिंटू कुमार गुप्ता,आरती देवी, सोनिया देवी, समनी देवी, सहायक शिक्षक प्रदीप यादव, प्रकाश कुमार,किशोरी यादव, रूपेश कुमार यादव, मनीष कुमार यादव, रिंकू भारती, बब्लू यादव, सिंटू गुप्ता, मनोज यादव, उदय यादव, कृष्णा भारती , रौशन कुमार आदि गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

किया कहते हैं ग्रामीण

ग्रामीणों के द्वारा बताया जाता है कि प्रत्येक वर्ष सावन में भव्य रूप से कलश यात्रा निकाली जाती है। यह यात्रा में सैकड़ों सिमरिया प्रखंड के महिलाएं , युवती शामिल होकर बाबा भोलेनाथ प्रतिमा पर जलाभिषेक किया जाता है, जिससे
भक्तजनों को हरेक मनोकामनाएं पूर्ण होती है यहां के मां भगवती मंदिर का इतिहास 1000 साल प्राचीन काल से है।मंदिर में जो भी श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते हैं उनकी हरेक मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

7 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

7 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

7 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

7 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

7 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

7 hours ago