मोहन मंडल
जागता झारखंड
कुंडहित(जामताड़ा)
शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंचाई परिषदन में राष्ट्रीय आदिम जनजाति संगठन झारखंड शाखा के बैनर तले विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। संगठन के नेता साधु पहाड़िया के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को माला पहना कर किया गया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन का मूल उद्देश्य आदिवासियों का कल्याण है। सरल, निश्च्छल एवं निष्कपट स्वभाव और अपने परंपरा को सदियों तब जिंदा रखने वाले समुदाय को आदिवासी कहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले हुंकार पहाड़िया समुदाय के लोगों ने भरी थी। उन्होंने कहा कि पहाड़ियां समुदाय अभी भी पीछे हैं, पीछे रहने के एक ही करण है उनमें शिक्षा का अभाव होना। उन्होंने सभी पहाड़िया समुदाय के लोगों से आह्वान किया कि आप लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और बढ़ते हुए समाज के साथ आप लोग भी आगे बढ़े| साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की अपील की।उन्होंने कहा कि स्वास्थ और शिक्षा से आप लोग इस आधुनिक युग में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने आदिवासी दिवस पर पहाड़िया समाज से संकल्प लेने का आह्वान किया कि तब तक नहीं रुकेंगे जब तक मुख्य धारा के साथ कदमताल न कर लें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आप लोगों के बच्चों के शिक्षा के लिए निःशुल्क विद्यालय, कॉलेज खुले हैं और आप लोगों की विकास के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ जरूर ले। कार्यक्रम का अंत में आदिवासी नृत्य किया गया। जिसमें मांदल के थाप पर सब झूम उठे। ।कार्यक्रम का मन संचालन जयराम पुजहर कर रहे थे। मौके पर भाजपा जिला मंत्री गया प्रसाद मंडल, पार्थो घोष, दामोदर गृही, सीताराम पूजहर, राजेंद्र पूजहर,बसंत पूजहर, आदि पहाड़िया समुदाय के लोग मौजूद थे।
जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More
जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More
मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More