कानपुर में अपराधियों के खिलाफ सफल इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह का परिश्रम, मुठभेड़ दो शातिर गिरफ्तार

  • गे डेटिंग एप के जरिए अब तक दर्जनों लोगों को शिकार बनाकर लूट चुके पनकी के इंस्पेक्टर टीम मानवेंद्र सिंह द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गये शातिर, लोक लाज के भय से अधिकांश पीड़ितों ने नहीं दर्ज कराई पुलिस में रिपोर्ट

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां की पनकी पुलिस ने दो ऐसे शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जो गे डेटिंग एप के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाकर उनके साथ लूटपाट करते थे। पुलिस के मुताबिक यह दोनों शातिर अपराधी अबतक दर्जनों लोगों को अपना शिकार बन चुके हैं। लेकिन लोक लाज के भय से अधिकांश ने पुलिस में रिपोर्ट ही नहीं दर्ज कराई।
पैर में गोली मारकर इन शातिरों को दबोचने में सफलता तब मिली ,जब अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले निर्दोष फंसे नहीं और अपराधी बचे नहीं जैसी लोकहित की प्रबल विचारधारा वाले निष्पक्ष और पारदर्शी कार्य शैली के तेजतर्रार और व्यवहार कुशल पनकी के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गस्त पर निकले हुए थे।
इन दोनों शातिरों द्वारा गे डेटिंग दोस्त को बाइक से पनकी इस्पात नगर में पांडु नदी किनारे बने कमरे में ले जाने, यहां पहले से मौजूद अपने तीन अन्य साथियों के साथ युवक का अश्लील वीडियो बनाने और इसके बाद बंधक बनाकर सोने का लॉकेट, दो अंगुठियां और 15 हजार नगद लूटने के साथ ही पीड़ित के अकाउंट से भी 5 हजार ऑनलाइन भी ट्रांसफर करा लेने की जानकारी देते हुए अपनी अब तक की जुझारू नौकरी के कार्यकाल में सैकड़ों शातिर सफेद पोशों को भी सबक सिखा चुके पीड़ितों के हित में और अपराधियों के खिलाफ जुझारू तेवरों वाले कठोर परिश्रमी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में सुदीश ने पनकी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
इस दौरान जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस पांडु नदी किनारे पहुंची, तो लुटेरों ने पुलिस को देखते फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फतेहपुर निवासी तिलक सिंह उर्फ टिंकू और गुजैनी के पिपरी ग्राम निवासी मुस्तकीम खान के पैर में गोली मारकर दबोच लिया।
अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पीड़ितों की तत्काल सहायता के लिए भी चर्चित इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए यह दोनों शातिर अबतक दर्जनों लोगों को शिकार बना चुके हैं लेकिन लोग लाज के भय से अधिकांश ने रिपोर्ट ही नहीं दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस अब उनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago