जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो
घाघरा थाना प्रभारी तरुण कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 15 अगस्त को गुमला खेल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान गुमला डीसी कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस गुमला अधीक्षक शंभू सिंह के द्वारा प्रदान किया गया।, उन्होंने तरुण कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी सेवा की सराहना की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में गुमला जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और गुमला पुलिस अधीक्षक शम्भू सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। तरुण कुमार को यह सम्मान उनके नेतृत्व में घाघरा थाने द्वारा अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम आदमी के साथ सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए दिया गया है। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने अपने कर्तव्यों का पालन अत्यंत निष्ठा और ईमानदारी से किया है। उनके कार्यों ने न केवल पुलिस विभाग की छवि को ऊंचा किया है, बल्कि समाज में भी सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत किया है। इस सम्मान से न केवल घाघरा थाना बल्कि पूरे गुमला जिले का मान बढ़ा है।
जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More
जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More
मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More