जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो
घाघरा बिशुनपुर पथ पर देवाकी कुसुमटोली के समीप बाइक एवं ऑटो की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में स्कूली छात्रा भी शामिल है। बता दें की बाइक संख्या जे एच 01 सी ई / 7274 से दो युवक अपने घर ताबिल से घाघरा की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में पीठवर टोली के समीप दोनो वाहनों में सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि ताबिल निवासी बाइक सवार कर्मपाल असुर की मौत मौके पर ही हो गयी। टक्कर के उपरांत ऑटो अनियंत्रित हो पलट गई। जिसमे सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में लक्की कुमार, नीलेश ठाकुर, बिमला कुमारी सभी देवाकी निवासी तथा देवाकी के ही हाई स्कूल घाघरा की स्कूली छात्रा आँचल कुमारी एवं अंशु कुमारी शामिल है। लक्की की स्थिति को देख एम्बुलेंस में ही चिकित्सक आवश्यक इलाज के उपरांत बेहतर इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल गुमला रेफेर कर दिया। इधर प्राथमिक इलाज के बाद अंशु कुमारी एवं बिमला कुमारी को भी बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।
जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरोचतरा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड,… Read More
जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More
जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More