भाजपा नेता सह पूर्व सिमरिया विधानसभा प्रत्यासी सुजीत भारती के द्वारा लावालौंग के ओरी मैदान में फुटबॉल टूनामेंट का उद्घाटन किया गया।

लगातार 2009 से अब तक जनता के बीच,2014 का चुनाव भाजपा की तरफ से लड़ा और बेहद कम अंतर से जीतते जीतते रह गए। उसके बाद भी क्षेत्र में लगातार बने रहे।

युवाओं के बीच लोकप्रियता इनकी खास पहचान।

विद्यार्थी परिषद से होते हुए भाजपा तक का सफर रहा है।

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो

लावालौंग/चतरा:सिमरिया भाजपा में एक नाम सुजीत भारती जिनका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंड में स्वयं का युवा संगठन काफी मजबूत दिखाई पड़ता है प्रतिद्वंदी भी इनके नाम सामने आता देख घबराते है चुकि उन्हें भी यह लगता है कि अगर टिकट सुजीत भारती को मिली तो उनकी जीत असुनिश्चित है और जोरदार टक्कर के बजाय एकतरफा मुकाबले में सुजीत भारती की जीत सुनिश्चित है। 2014 के चुनाव की बात करे तो स्वर्गीय उपेन्द्रनाथ दास के आकस्मिक निधन के बाद सिमरिया विधानसभा से भाजपा लगभग विलुप्त हो गयी थी, तभी तो उपचुनाव में स्वर्गीय विधायक पुत्र की हार और उसके बाद लगातार दो चुनाव में भाजपा की हार हुई लेकिन उसवक्त भी सुजीत भारती ने सिमरिया विधानसभा में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और भाजपा के लिए उम्मीद का दीपक जलाये रखा। अब एकबार पुनः क्षेत्र के युवाओं को उम्मीद है कि टिकट सुजीत भारती को भाजपा देगी चुकि वर्तमान भाजपा विधायक का क्षेत्र में खराब परफॉर्म है और हार लगभग तय, ऐसा कई लोग अब तो सार्वजनिक स्थलों से बोलना भी सुरु कर दिया है कि अगर पार्टी वर्तमान विधायक पर भरोषा जताती है तो विरोधी खेमे में उत्साह सा माहौल बन जायेगा और विरोधी खेमा और अत्यधिक नवउमंग के साथ चुनाव में बस खानापूर्ति के लिए मैदान में उतरेगी। जनता की माने तो उपरोक्त कही गयी बातें शाश्वत सत्य है इससे किसी को आश्चर्य होने की जरूरत नही। अब जब सुजीत भारती से इस बाबत बात की गई तो उनका कहना था कि मैं लगातार क्षेत्र में कई वर्षों से सेवा कर रह हूँ साथ ही पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता हूँ मुझे जो जिम्मेवारी मिलती है मैं उनका पूरी निष्ठा से निर्वहन करता हूँ अभी मैं युवा संगठन प्रत्येक प्रखंड में संगठित कर रहा हूँ जो चुनाव के समय युद्धस्तर की जिम्मेवारी भाजपा उम्मीदवार के लिए निभाएंगे चांहे पार्टी का जो फैसला हो।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

2 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago