जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा,जिला ब्यूरो
सिमरिया : प्रखण्ड मुख्यालय में स्थित लोक प्रेरणा के संस्था द्वारा लगातार महिलाओं ,किशोरियों तथा बच्चों के उत्थान एवं अधिकार को लेकर कार्य कर आगे बढ़ता नजर आ रही है। जिसमें किशोरियों के लिए निः शुल्क कोचिंग सेंटर चलाना, निर्धन छात्राओं को साइंस मैथ का शिक्षा दिया जाना,उच्च शिक्षा में और बढ़ोतरी के लिए कम्प्यूटर की कोचिंग दिया जाना,प्रवासी मजदूरों के लिए सुरक्षित पलायन को लेकर पंजीकरण करा कर भेजा जाना ताकि किसी तरह का घटना दुर्घटना में उसे मुआवजा दिलाया जा सके। लोक प्रेरणा संस्था द्वारा लगातार किशोरियों और महिलाओं एक बच्चों के अधिकार को लेकर कार्य कर रही है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करना साथ हीं उनके नेतृत्व में विकास के लिए पंचायत में भूमिका एवं जिम्मेवारी देकर समय समय पर प्रशिक्षण दिया जाना आदि शामिल है। संस्था के सचिव मौसमी बाखला ने बताई की समाज में व्याप्त जेंडर भेदभाव ,घरेलू हिंसा , छेड़ छाड़, बाल विवाह जैसे मुद्दे पर भी जानकारी दिया जाता रहा है। साथ हीं महिला किसान को उनके आय एवं उनके उपार्जन को लेकर नई नई तकनीक की जानकारी तथा प्रोत्साहित किया जाता रहा है।
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More
कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More
जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More
जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More
हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More