जागता झारखंड ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार दिल्ली
दीप प्रज्वलन के पश्चात, स्वागत गीत, लोक नृत्य, और योग की प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय रही। मुख्य अतिथि, उप शिक्षा निदेशक मंडल पूर्व श्री पी.के. त्यागी ने सभी खिलाड़ियों को एक अच्छा खिलाड़ी बनने के साथ अच्छा इंसान बनने का संदेश दिया । एथलेटिक मीट ओपन के संदेश के साथ, उपस्थित अतिथियों ने मशाल जलाकर एथलेटिक मीट का शानदार आगाज़ किया।
टीम के सभी सदस्यों – मीना यादव (गर्ल्स सेक्रेटरी), डी पी सिंह (बॉयज सेक्रेटरी), राजेश तेजेंद्र और अन्य सदस्यों की भागीदारी सराहनीय रही। श्री शिवलोचन प्रसाद (मैनेजर) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का सहयोग प्रशंसनीय रहा।
कार्यक्रम का संचालन सीमा सक्सेना ने अपनी मधुर वाणी में किया, सुंदर शब्दों के चयन से उन्होंने समारोह को यादगार बना दिया। कुमार यादव ने सार्थक शब्दों का प्रयोग कर सभी खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंत में कमलेश चंद्रा ( आयोजन सचिव )ने सभी पदाधिकारियों, उपस्थित मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापन किया। सभी खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
” मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।” इन प्रेरणादायक शब्दों के साथ, उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More
कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More
जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More
जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More
हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More