Categories: chatra

डाडी स्कूल चौक के करीब पीपल पेड़ के पास मुख्य सड़क बना दुर्घटना जोन आए दिन गढ्ढे के चपेट में आने से लोग हो रहे हैं घायल, बनाने की मांग

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो

सिमरिया : प्रखण्ड मुख्यालय के डाड़ी स्कूल चौक के करीब पीपल पेड़ के पास दो बड़ी गढ्ढे होने के कारण नित्य प्रतिदिन गढ्ढे का शिकार हो रहे हैं। जिससे आए दिन दुर्घटना का शिकार होकर  मोटरसाईकिल चालक या चार पहिया वाहन का चालक को हॉस्पिटल का राह देखना पड़ता है।  बता दें की डाड़ी  स्कूल चौक के पास दो बड़ी बड़ी  गढ्ढे  होने से आए दिन दुर्घटना का शिकार हो  रहे हैं। चुकी उक्त गढ्ढा  पर पीपल का छाया हमेशा रहता है। जिससे मोटरसाइकिल चालक हो या चार पहिया चालक को अपनी वाहनों को तेज गति से आने के क्रम में अचानक गढ्ढे में जा गिरता है जिससे घायल हो जाते है।  वहीं उक्त दोनों गढ्ढे की बात करें तो दोनो गढ्ढो की गहराई लगभग दो दो फीट है। ऐसे में यदि उक्त गढ्ढे को मरम्मत नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। हालांकि उक्त सड़क से शासन प्रशासन या पुलिस पदाधिकारियों तथा विधायक को आना जाना लगा रहता है । फिर भी किसी का ध्यान उक्त गढ्ढे पर नहीं गया है। चौक दुकानदारों का कहना है की नित्य प्रतिदिन हम लोग गढ्ढे में लोगों को गिरते और घायल  होते देखते रहते हैं । साथी कई जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर देने को कहा गया है। लेकिन किसी ने अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है।

Published by
Jagta Jharkhand

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

6 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

6 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

6 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

7 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

7 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

7 hours ago