Categories: JHARKHAND

श्री गणेश पूजा ठेठईटांगर में भी धूमधाम से मनाया गया

जागता झारखंड संवाददाता ठेठईटांगर

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश पूजा समिति ठेठईटांगर की ओर से श्री गणेश पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसमें भिन्न-भिन्न जगह में श्री गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसमें मुख्यतः ठेठईटांगर बाजार टोली, ठेठईटांगर चौक, केरिया, सलगापोस, टुकुपानी आदि जगहों पर किया गया। इसी क्रम में ठेठईटांगर श्री गणेश पूजा समिति की ओर से रात्रि आरती के बाद 9:00 बजे से रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों एवं डांस ग्रुप के द्वारा एक से बड़कर एक डांस का प्रदर्शन क्या किया जिसमें प्रथम स्थान नेहा ग्रुप बांसपहार को दिया गया जिसे प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज ने पुरस्कृत किया, इसी तरह द्वितीय स्थान लीजा ग्रुप जोराम को दिया गया जिसे पंचायत की मुखिया संगीता मिंज ने पुरस्कृत किया, इसी प्रकार तृतीय स्थान कृतिका कुमारी को दिया गया जिसे थाना के स्टाफ विनोद कुमार ने पुरस्कृत किया साथ ही जितने भी प्रतिभागीयों ने भाग लिया था उन्हें भी कमेटी की ओर से सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज ने कहा हमारे छोटे से प्रखंड में इस तरह का भव्य आयोजन कमेटी को मैं धन्यवाद देता हूं एवं सारा श्रेय कमेटी को जाता है कि उन्होंने बच्चों के लिए इस तरह का प्लेटफार्म तैयार किया जिससे वह अपना हुनर को दिखा सके स्टेज पर परफॉर्मेंस देने का उनका आत्मविश्वास बढ़ा सके, निश्चित तौर पर इस तरह का आयोजन से हमारे बच्चों को लाभ मिलेगा क्योंकि हम सभी जानते हैं पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं नृत्य में भी आज अपार संभावनाएं हैं अपना भविष्य उज्जवल बनाने की, मेरी शुभकामनाएं हैं कि आप लोग भी एक दिन अच्छा मुकाम हासिल करेंगे साथ ही साथ सबों को गणेश पूजा की हार्दिक-हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कमेटी के अध्यक्ष परमानंद कुमार ने बताया कि 8/9/2024 दिन रविवार को दोपहर 3:00 बजे विशाल श्री गणेश विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष परमानंद कुमार, उपाध्याय अविनाश बड़ाईक, सचिव अभिषेक प्रधान, कोषाध्यक्ष रवि सिंह, के साथ-साथ सभी सदस्यों अंकेश कुमार, कृष कुमार, सुमित बड़ाइक, गौतम कुमार, आर्यन बड़ाइक, नयन कुमार, राहुल सिंह, दिवाकर सिंह, अनूप कुमार, साहुल सिंह, रितेश दास, गोविंद महतो, विशाल सिंह, अर्णव कुमार, मयंक कुमार आदि का योगदान भरपूर रहा वहीं मंच संचालन धन्नंजय कुमार ठाकुर ने किया।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago