Categories: JHARKHAND

गणपति युवा मंच के द्वारा लचरागढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणेश उत्सव

जागता झारखंड संवाददाता कोलेबिरा : प्रखंड क्षेत्र के लचरागढ़ में गणपति युवा मंच के तत्वाधान में गणेश चतुर्थी पर्व मनाया गया। श्री गणेश पूजनोत्सव के शुभारंभ के साथ ही कोलेबिरा का माहौल भक्ति मय हो गया। सभी भक्तजन गणेश पूजा में लीन हो गए। पूजा समिति के द्वारा आकर्षक पंडाल में गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पंडित के द्वारा पूरे विधि विधान से संघ खंड की ध्वनि के बीच श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कराई गई। भगवान श्री गणेश के दर्शन के लिए श्रद्धालु गण पूजा पंडाल तक पहुंचे और अपने घर परिवार की सुख शांति समृद्धि की कामना की। गणपति एवं मंच के द्वारा संध्या बेला में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों और उपस्थित भक्तजनों  के द्वारा गणेश वंदन आरती और सामूहिक रूप से फिता काटकर किया गया। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि पुरोहित भरथु द्विवेदी वहीं जज की भूमिका रामावतार अग्रवाल,संजय साव और विनय अग्रवाल ने निभाई। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनोखी कुमारी द्वितीय स्थान रिशु साहू गुड्डू और तृतीय स्थान तमन्ना कुमारी प्रतिभागी खुशी कुमारी नेहा ग्रुप अर्चना ग्रुप आरोही कुमारी प्रिंस कुमार आर्यन ठाकुर, आदि नृत्य प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गणपति युवा मंच के  विजय साव,टोनी अग्रवाल,नीतीश अग्रवाल,राणा प्रताप साहू, धनंजय सोनी,अंकित अग्रवाल,संदीप साहू एवं शिव शक्ति संघ की महिलाएं बसंती देवी,रुक्मिणी देवी,गीता देवी, ज्योति देवी,मालती देवी,पुष्पा देवी,सहित सभी सदस्यों ने हम भूमिका निभाई।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

2 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

4 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago