जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो
घाघरा प्रखंड के बिमरला एवं दिरगांव पंचायत के करीब एक दर्जन गॉव के ग्रामीणों ने सरईडीह स्कूल के समीप बैठक कर रोड नही तो वोट नही का नारा बुलंद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बैठक कर कहा कि रुकी से गुटवा मोड़ तक कि सड़क वर्षों से काफी जर्जर है। सड़क पर नुकीले पत्थर ही दिखाई पड़ते है। जिससे सड़को पर आवागमन करना मुनासिब नही होता। उन्होंने यह भी बताया कि रुकी घाटी में सड़क आधा अधूरा बना है और बारिश के दिनों में मिट्टी का कटाव काफी तेज गति से होता है जिससे कच्ची सड़क पर वाहनों का आवागमन खतरों से भरा होता है। खासकर बीमार ब्यक्ति या गर्भवती महिलाओं को प्रसव हेतु प्रखंड मुख्यालय तक लाना मुश्किल भरा होता है। पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा वोट बहिष्कार किया गया था लेकिन प्रशाशन द्वारा चुनाव बाद सड़क बनने का कोरा आश्वाशन देकर ग्रामीणों को मनाया गया था। लेकिन अब ग्रामीणों द्वारा वोट नही देने एवं वोट का बहिष्कार करने की बात फिर एक बार कही जा रही है।
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More
कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More
जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More
जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More
हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More