जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा घाघरा में श्री सर्वेश्वरी समूह संस्था के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अवधूत भगवान राम की 88वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंगलवार को पूर्वाह्न 6 बजे समूह के श्रद्धालुओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी चांदनी चौक स्थित सर्वेश्वरी मंदिर परिषर से निकलकर हाई स्कूल, थाना चौक सहित अन्य चौक चौराहों से गुजरकर पुनः मंदिर परिषर पहुँची। इस दरम्यान सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष सर्वेश्वरी मंत्र का उच्चारण करती प्रभात फेरी कर रही थी। इसके उपरांत 9 बजे पूजन,परमपूज्य अघोरेश्वर के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती का आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। अपराह्न में आश्रम के महिला सदस्यों द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू एवं सफाई से सम्बंधित सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर समूह के उपाध्यक्ष बलराम सोनी ,मंत्री नन्दलाल साहू, कोषाध्यक्ष मोतीलाल साहू,पंकज, लीला, सोमरा,हृदय, पिंटू, चन्द्र, बिक्कू, अमित,दिलीप सहित महिला श्रद्धालु शामिल थे।
मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More
जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More
जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More
जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर बालको गांव… Read More
जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More