झारखंड में एक सप्ताह में हुई 174.8 मिमी बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण बरसा पानी

कोई ऐसा जिला नहीं रहा, जहां नहीं हुई वर्षा

अहसान आलम जागता झारखंड।

गत चंद दिनों में बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के झारखंड के 20 जिलों में बहुत भारी बारिश हुई। 2 जिलों में भारी बारिश हुई। कोई ऐसा जिला नहीं रहा, जहां बारिश नहीं हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी है।

आनंद ने को बताया कि एक सप्ताह में झारखंड में हुई बारिश ने मानसून के सीजन में होने वाली वर्षा की कमी को पूरा कर दिया है। 13 से 19 सितंबर के बीच कुल 174.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस अवधि में होने वाली सामान्य वर्षा 51.3 मिलीमीटर से यह 241 फीसदी अधिक है। 1 जून से 19 सितंबर तक के मानसून सीजन में होने वाली वर्षा की बात करें, तो 3 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। 16 जिलों में सामान्य वषार्पात हुई है। किसी जिले में सामान्य से बहुत अधिक बारिश नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले मानसून के सीजन में होने वाली बारिश कुछ कम थी। लेकिन, लगातार 4 दिन तक (14 सितंबर से 16 सितंबर तक छिटपुट वर्षा और 17 से 18 सितंबर तक घनघोर वर्षा) झारखंड में हुई बारिश ने मानसून के सीजन में होने वाली बारिश की कमी पूरी कर दी। अब बारिश की कमी सामान्य से 1 फीसदी ही कम रह गई है। इसे हम सामान्य वषार्पात ही मानते हैं।

25 से 38 डिग्री के बीच रहा मैक्सिमम टेंपरेचर

इस सप्ताह के अधिकतम तापमान की बात करें, तो झारखंड में यह सामान्य या उससे कम रिकॉर्ड किया गया। झारखंड का अधिकतम तापमान 25 से 38 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहा। झारखंड का न्यूनतम तापमान इस अवधि के दौरान 21 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 15 दिन यानी 2 सप्ताह के मौसम की भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि मानसून टर्फ रांची से गुजर रहा है। इसका असर आगामी दिनों में देखने को मिलेगा। अगले सप्ताह कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की उम्मीद है। हालांकि, झारखंड में बारिश बहुत ज्यादा नहीं होगी। इसके बाद के सप्ताह यानी 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच सामान्य वषार्पात होने की संभावना है।

26 सितंबर तक सामान्य रहेगा तापमान

अगले 15 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान की बात करें, तो पहले सप्ताह यानी 21 से 26 सितंबर के बीच अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य रहने की उम्मीद है। यह 30 से 36 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है। वहीं, दूसरे सप्ताह (27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच) अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। यह 28 से 34 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है। अब बात करते हैं झारखंड के अगले 15 दिनों के न्यूनतम तापमान की। 26 सितंबर के बीच झारखंड का न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। यह 21 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है। वहीं, इसके बाद के सप्ताह (27 सितंबर से 3 अक्टूबर) भी न्यूनतम तापमान सामान्य (21 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड) ही रहने का अनुमान है।

Recent Posts

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

4 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

5 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

5 hours ago

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

5 hours ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

5 hours ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

5 hours ago