संसद को मांग पत्र सौंपकर चांय जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कराने की कि मांग


मो शहीद अनवर
जागता झारखंड संवाददाता/उधवा। चांय विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष मानव मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय सांसद विजय हांसदा के हाथों चांय जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के प्रस्ताव को झारखण्ड मंत्रीमंडल में स्वीकृत कराने को लेकर माँग पत्र सौंपा है। मांगपत्र में उल्लेख किया गया है कि चांय जाति को अत्यन्त पिछड़ा वर्ग की सूची से निकालकर अनुसूचित जाति (एससी) की श्रेणी में शामिल कराने हेतु लगभग तीन दशकों से झारखंड राज्य चांय विकास समिति संघर्षरत है। पूर्व की सरकार के कार्यकाल अवधि में चांय जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल कराने के उद्देश्य से समाजिक आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति की जाँच पड़ताल डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान रांधी द्वारा विस्तृत अध्ययन करने के पश्चात राज्य सरकार के संबंधित विभाग को इथनोग्राफिक रिपोर्ट सौपा गया था। साथ ही बताया कि 15 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए कहा कि ट्वीटर से हमें आशा जगी की स्वयं माननीय के द्वारा चांय जाति को अनुसुचित जाति की श्रेणी में सम्मिलित कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। आगे बताया कि इससे चांय समाज के लोग खुशी जाहिर करते हुए विभिन्न माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चांय समाज का आशाभरी निगाहें श्रीमान् पर केन्द्रित था, कि अब चांय जाति को झारखंड राज्य की अनुसूचित जाति एससी की श्रेणी में शामिल करने के लिए केन्द्र सरकार से की जाने वाली अनुशंसा से सम्बन्धि प्रस्ताव को मंत्रीमंडल की बैठक में स्वीकृती मिल जायेगी। लेकिन दो वर्ष व्यतीत होने के पश्चात भी अभी तक झारखंड सरकार के मंत्रीमंडल से स्वीकृति नहीं मिल पाई है। प्रतिनिधि मंडल ने सांसद के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत से चांय जाति को अनुसुचित जाति की श्रेणी में शामिल कराये जाने वाली लम्बित प्रस्ताव को मंत्रीमंडल की बैठक में स्वीकृति प्रदान कराते हुए अग्रेतर कार्यवाही हेतु केन्द्र सरकार को भेजने की का मांग किया है। मौके पर चांय विकास संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मंडल, साहेबगंज जिला सचिव दीपनारायण मंडल, प्रदेश चांय युवा सचिव राहुल कुमार मंडल, चांय जागरण मंच के अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, सुवेश मंडल, महिला मोर्चा के शिखा देवी, पिंकी मंडल, उदय मंडल, अजय मंडल, राजकिशोर मंडल, सुभाष चन्द्र मंडल, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago