माही स्पॉट्स येलो ने 93 रनों से जीत दर्ज की
जागता झारखंड ब्यूरो,साहिबगंज।
साहिबगंज। ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में मंगलवार को सिदो-कान्हू स्टेडियम में अंडर-16 ज़िला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत एनवाईसी महतो बागान बनाम माही स्पोर्ट्स येलो के बीच मैच खेला गया। एनवाईसी महतो बागान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैंसला लिया। माही स्पॉट्स येलो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1ओवर में 9 विकेट पर 139 रन बनाया। आदित्य ज्ञान ने 24, सचिन कुमार ने 34, प्रिंस कुमार ने 22 रन बनाया। एनवाईसी महतो बागान के गेंदबाज जयराम महतो ने 3 व रणवीर महतो ने 3 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एनवाईसी महतो बागान 11.4 ओवर में 46 रन बना कर ऑल आउट हो गई। विशाल महतो ने 18 व रोहित महतो ने 11 रन बनाया। माही स्पोर्ट्स येलो के गेंदबाज मो कैफ ने 3, रौनक दूबे ने 3 व सचिन ने 2 विकेट लिए। माही स्पॉट्स में 93 रनों से जीत दर्ज की। माहिम स्पॉट्स येलो के खिलाड़ी सचिन कुमार को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि एसआई अशोक कुमार ने सचिन कुमार को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग मो अशफाक आलम व प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा व स्कोरिंग केएस सौरभ ने किया। मौके पर जेएससीए डिस्ट्रिक्ट सब कमिटी चेयरमैन चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, मेजर अजीत दूबे, ज़िला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा, सुधीर राणा, सागर सुमन, सुमन सौरभ, अनिकेत आनंद, मो मोज़म्मिल, मो जुनैद सहित अन्य मौजूद थे। टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम ने बताया कि बुधवार को माही स्पॉट्स येलो बनाम माही स्पॉट्स ब्लू के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More
जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More
करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में शुक्रवार को… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More