आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम।

जागता झारखंड ब्यूरो,साहिबगंज.
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण मंगलवार को उधवा के अमानत दियारा बरहेट के तलवारिया पतना के अर्जुनपुर,बरहरवा के पलाशबोनामंडरो के तेतरिया पंचायत में शिविरों का आयोजन किया गया।
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत में लगाए जाने शिविर का उद्देश्य है ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए एवं सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा सके। इसके अलावा शिविरों में ग्रामीणों से संबंधित समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा भू लगान रसीद बिजली से संबंधित समस्याओं का निष्पादन, जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण वैसे योग्य लाभुक जो सर्वजन पेंशन योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं उन्हें योजना अंतर्गत जोड़ना ग्रामीण छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करना तथा अन्य योजनाओं के तहत लाभुकों को आच्छादित किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में ग्रामीणों के समक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी,गांव के मुखिया, प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि प्रखंड स्तरीय कर्मी विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से लाभ पहुंचा रहे हैं उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है तथा इसके निस्तारण के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं।
वहीं योजना अंतर्गत कई लाभुकों को स्वीकृत एवं प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया जा रहा है जबकि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आईडी कार्ड एवं व्यवसाय हेतु सहायता राशि भी प्रदान की जा रही है इसके माध्यम से गांव की महिलाएं तो सशक्त हो ही रही हैं बल्कि ग्रामीणों को कई योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न पंचायत में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही जिले के एलईडी वन के माध्यम से भी योजनाओं से संबंधित वीडियो चलाकर लोगों में जागरूकता फैलाया जा रहा है।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

22 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

22 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

22 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

23 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

23 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

23 hours ago