दो दिवसीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ

सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि व डीएफओ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन

देश भर से 40 रचनाकार देंगे प्रस्तुति

जागता झारखंड ब्यूरो साहिबगंज।
साहिबगंज। शहर के मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में साहित्य की दुनिया मंच के बैनर तले शनिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन राजमहल सांसद विजय हांसदा के प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि रामानंद साह, डीएफओ मनीष तिवारी व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने आज़ादी अभी अधूरी है पुस्तक का विमोचन भी किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले कवि सम्मेलन में हरियाणा के पंकज जौहरी, लखनऊ के प्रवीण पाण्डेय, नागपुर से अभी कुमार पाण्डेय, प्रीति शुक्ला, खामगाव से रमा लड्ढा, सतना से मंजिला साहू, आशा झा, रजनी कटारे, अजीत श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ से मिताली श्रीवास्तव, बिहार से रंजना लता, स्मृति झा, कुमार धनंजय, विनय दर्शन, बंगाल से उत्तिर्णा धर, अंजनी शरण, मधुबाला शांडिल्य, अलका गर्ग, उपासना सिंहा, सविता सिंह मीरा, अरविंद तिवारी, डॉ कुमारी भारती, इस्माइल कस्तूरी सहित अनेक रचनाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। पहले दिन दोपहर 2 बजे से साहिबगंज शहर के उत्कृष्ट मुख्यमंत्री विद्यालय पोखरिया की छात्राएं, जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र, साहिबगंज महाविद्यालय के छात्र एवं संत जेवियर्स विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। रविवार को प्रातः 10:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे कवि सम्मेलन आयोजित होगा। जबकी शाम 4:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, कल्याण श्रीवास्तव, गोपाल चोखानी, सुरेंद्र नाथ तिवारी, पलक केसरी, ममता विद्यार्थी सहित ज़िला परिषद सांसद प्रतिनिधि राजू अंसारी, गोपाल यादव अन्य मौजूद थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago