यूएमएस प्राणपुर स्कूल परिवार की ओर से आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को दी गई विदाई

जागता झारखंड संवाददाता उधवा

प्रखंड के पश्चिम प्राणपुर पंचायत के मुखिया टोला गांव के समीप उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्राणपुर के आठवीं कक्षा के सभी छात्र छात्राओं के लिए विद्यालय परिवार की ओर से सोमवार को विदाई समारोह आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से “युवा समाज सेवा संगठन” के सचिव अब्दुल वहाब, कोषाध्यक्ष सरफराज अहमद,अब्दुस सलाम एवं बीआरसी से बैजनाथ ठाकुर उपस्थित हुए। विदाई समारोह कार्यक्रम में छठा और सातवाँ वर्ग के छात्र छात्राओं के द्वारा विदाई गीत एवं रंगमंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिससे सभी को पल भर के लिए भावुक कर दिया गया। विद्यालय के सचिव अताउर रहमान उर्फ टुनु ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वाकई में विदाई का पल दुखदाई होता है, लेकिन मैं आप सबों को अपनी शिक्षा संस्थान से विदा तो नहीं कर रहा हूं पर विधि के विधान के अनुसार आगे आप सभी छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो इस बात को ध्यान में रखते हुए विदाई दी जाती है। आप सभी अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दें और अच्छा रिजल्ट करें यही मेरी शुभकामना है। वहीं युवा सेवा संगठन के कोषाध्यक्ष सरफ़राज़ अहमद ने बताया कि यहाँ के छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या खेल कूद का हो या कला कौशल का प्रतिभा के क्षेत्र हो। अगर इसी तरह जुनून और जोश के साथ ये आगे बढ़े तो सफलता जरूर मिलेगी। मौके पर अब्दुस सलाम व अन्य ग्रामीण मौजदू थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

7 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

7 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

16 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

16 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

16 hours ago