उधवा में फिर से लगी आग मवेशी, नगदी समेत तीन घर जलकर राख



जागता झारखंड संवाददाता/उधवा: राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी उधवा पंचायत के हरेराम टोला में शनिवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान आग लग जाने से मवेशी व नगदी समेत तीन घर जलकर राख हो गया है। जानकारी के अनुसार हरे राम टोला गांव निवासी सुमन महतो की पत्नी दोपहर करीब 12 बजे अपने रसोईघर में खाना बना रही थी। खाना बनाने के क्रम में वहा किसी काम से बाहर निकली इसी बीच अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की चपेट में सनठी से बना हुआ घर पर जल गई। देखते ही देखते आग विकाल रूप धारण कर लिया और पड़ोस के विफल महतो के घर को अपने चपेट में ले लिया। वहीं संतोष महतो की घर आंशिक रूप से जली है। इधर आग लगने की खबर सुनते हैं गांव में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं ग्रामीणों ने आग लगी की सूचना राधानगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचा। दमकल गाड़ी एवं ग्रामीणों की सहयोग से किसी तरह काबू पर पाया जा सके। पीड़ित सुमन महतो ने बताया की उनके एक कमरा, तीन बकरी, नगद 70 हजार रुपए तीन साइकिल, एक टीवी, सेंटरिंग का सारा सामान, सोना चांदी से बना जेवरात चावल कपड़ा सहित जरूरी अन्य सामान जल गया है। वहीं पीड़ित विफल महतो ने बताया कि उनके एक कमरा, टीवी, साइकिल, नगद पचास हजार रुपए, सोना व चांदी से बने जेवरात, चावल, दाल, कपड़ा, चौकी, पलंग खाट सहित अन्य समान जलकर राख हो गया है। पीड़ित परिजनों ने प्रशासन से मदद की गौहर लगाई है।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मंगलहाट का अध्यक्ष बने सुभाष चंद्र दास एवम सचिव बने राजेश मंडल एवम कोषाध्यक्ष बने शंकर साधन बॉस

प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाताआज दिनांक 07 सितंबर 2024 को राजमहल प्रखंड अंतर्गत सैदपुर… Read More

8 hours ago

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मंगलहाट का अध्यक्ष बने सुभाष चंद्र दास एवम सचिव बने राजेश मंडल एवम कोषाध्यक्ष बने शंकर साधन बॉस

प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाता आज दिनांक 07 सितंबर 2024 को राजमहल प्रखंड अंतर्गत… Read More

8 hours ago

सूर्य मंदिर,चुंदरू धाम में धूमधाम से निकाली गई गणेश उत्सव की कलश यात्रा

औद्योगिक नगरी टंडवा में गणपति बप्पा मोरया.. का गूंजा उद्घोष. चुंदरू धाम में 15 वर्षों… Read More

8 hours ago

अंडर-17 फुटबॉल खिलाड़ी मोनिका बाड़ा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च आयोजित

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा, 06/09/2025 :  अंडर-17 फुटबॉल खिलाड़ी मोनिका… Read More

9 hours ago

शहर के प्रमुख स्थानों पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की C/106 बटालियन के प्लाटून संख्या 01 के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

जागता झारखण्ड धनबाद सवाददाता राम दयाल गुप्ता: धनबाद जंक्शन, सदर अस्पताल और बस स्टैंड जैसे… Read More

10 hours ago