अग्नि पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरण



जागता झारखंड संवाददाता/उधवा: शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव के प्रतिनिधि द्वारा पांच अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा पंचायत अंतर्गत हरेराम टोला गांव में शनिवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान आग लग जाने के कारण विफल महतो तथा सुमन महतो का घर जलकर राख हो गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यों से बाहर रहने के कारण उन्होंने अपने प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए भाजपा एससी मोर्चा के जिला मंत्री रुपेश्वर सरकार व समाजसेवी मानव मंडल को घटनास्थल भेज कर पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।साथ ही पूर्वी प्राणपुर पंचायत के जलबालु गांव में बीते गुरुवार की देर रात को अचानक आग लग जाने से तीन घर मिठून घोष, तरुण घोष व पिंटु घोष का घर जलकर राख हो गया था। इधर बजरंगी प्रसाद यादव ने अपने प्रतिनिधि भाजपा राधानगर मंडल अध्यक्ष सनातन मंडल व समाजसेवी कृष्ण शर्मा, मनोज केसरी को नियुक्त करते हुए जलवालु गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार मिठून घोष, तरुण घोष व पिंटु घोष को राहत सामग्री दिया गया। राहत सामग्री में चावल, वस्त्र व नगद रुपए सामिल थे। मौके पर सुवेश मंडल, संजय पंडित, पूर्व मंडल बेचन मंडल, चंदन साहा, राहुल भगत, पृथ्वीराज, संदीप घोष सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Published by
जागता झारखण्ड
Tags: SAHIBGANJ

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago