झारखंड सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट अबुआ आवास योजना कटघड़े में! सरकारी सिस्टम में हो रहे गड़बड़झाला से ग्रामीण परेशान

जागता झारखंड सवांदादता पप्पू यादव पतना साहिबगंज

पतना। जिले में सरकार एवं जिला प्रशासन सरकारी योजनाओं के कार्य में भ्रष्टाचार मुक्त करने का चाहे लाख दावें कर ले.लेकिन प्रखंड एवं पंचायत कर्मियों की मनमानी के वजह से निचले तबके के लोगों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। निचले तबके के लोग अक्सर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कभी पंचायत भवन तो कभी प्रखंड मुख्यालय तो कभी जिला मुख्यालय का चक्कर लगाते है.लेकिन फिर भी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला पतना प्रखंड के शहरी पंचायत के निवासी श्रीदाम रमानी, पिता स्व श्यामचंद रमानी का है। उन्होंने बताया हमलोग चार सदस्य एक टूटी फूटी झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर है। वह कई बार मुखिया से लेकर बीडीओ का दफ्तर का चक्कर काट चुका है, पर आवास योजना का लाभ उन्हें नहीं मिला।
श्रीदाम रमानी बताया कि किसी तरह झोपड़ी में जीवन यापन कर रहे हैं। आवास के लिए कई बार पंचायत के मुखिया, वीएलडब्ल्यू और बीडीओ से कहा पर योजना का लाभ अबतक नहीं मिला। आवास के लिए ब्लॉक का चक्कर लगाते थक गए हैं। किसी स्तर पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जनता दरबार में भी अबुआ आवास के लिए आवेदन दिया। सूची में नाम भी दर्ज हुआ, लेकिन आजतक अबुआ आवास योजना के लाभ से वंचित है। ऐसे में आवास योजना का लाभ भी शायद ही हमे मिल पाएगा। उन्होंने ये भी भी बताया कि आजतक इंदिरा आवास पीएम आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला। हम काफी गरीब है। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। मेरी हैसियत घर बनाने की भी नहीं है। सबसे अधिक परेशानी बारिश में होती है जब घर में पानी चुने लगता है। रातभर परिवार के लोग जागकर रात काटते हैं। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि जिसका घर है उसी को अबुआ आवास का लाभ मिल रहा है।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

6 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago