Categories: JHARKHANDsahibganj

शहरी व दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर, निचले इलाका में घुसा बाढ़ का पानी



जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा,

बाढ़ में फसे गाय व घोड़ा का रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पहुंचाया।


*जागता झारखंड ब्यूरो, साहिबगंज।*
साहिबगंज।गंगा का जलस्तर में बढ़ोतरी होने से नगर परिषद क्षेत्र के भारतीया कॉलोनी, रसूलपुर दहला नया टोला, हबीबपुर, हरिपुर पाइप रोड, हरिपुर नारायण टोला, कमल टोला, चानन, कबूतर खोपी मोहल्ला सहित गंगा से सटे निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वही गंगा से सटे दियारा इलाका रामपुर, टोपरा, गर्म घाट, लालबथानी, शोभनपुर दियारा, कारगिल, रामपुर दियारा, गदाई दियारा, सोभनपुर भट्टा सहित अन्य इलाका में गंगा का पानी प्रवेश कर गया। जिससे सैकड़ो घर जलमग्न हो गया। पशुओं को चारा में परेशानी हो रही है। वही अब तक जिला प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य शुरू नही किया गया है। दूसरी बार गंगा का जलस्तर में तीव्र गति से बढ़ोतरी होने से जिला दूसरी बार बाढ़ की चपेट में है। गंगा का जलस्तर में निरंतर वृद्धि जारी है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को खतरा का निशान को पार करके गंगा 28.32 मीटर पर बह रही है, जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। बक्सर से मुंगेर तक जलस्तर घट रहा है। भागलपुर कहलगांव स्थिर है। साहिबगंज फरक्का में बढ़ोतरी हो रही है। दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगो व जानवरो की स्तिथि खराब है।


जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील  यादव ने लियाबाढ़ पीड़ितों की सुध,
_______________
साहिबगंज : जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव लगातार दूसरे दिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सोभनपुर दियारा, कारगिल दियारा सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नाव से जाकर जायजा लिया। वही उन्होंने रामपुर में बाढ़ के पानी में फसे गाय और घोड़ा को बचाया और उसे सुरक्षित स्थानों में काफी मसक्क्त के बाद लेकर गए। वही बाढ़ में कई जगह में फसे पशुओं को सुरक्षित स्थान में ले जाकर रखा। वही उन्होंने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से मांग किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में त्वरित राहत बचाव कार्य करके पशुओं को पानी से निकालकर सुरक्षित स्थानों में पहुंचाए, पशु चारा का व्यवस्था करे। राहत बचाव कार्य जल्द से जल्द शुरू करने ओर बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाने का मांग किया। वही बाढ़ प्रभावित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र लोगो को आने जाने के लिए बड़ा नाव, मोटर बोट उपलब्ध कराने का मांग किया। वही बाढ़ प्रभावित लोग राम प्रवेश यादव, कमला देवी, जगदीश, सुरेश, निर्मला सहित अन्य ने कहा कि दो बार गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ आया लेकिन सांसद, विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष कोई देखने  हाल चाल जानने तक नही आया। जिला परिषद उपाध्यक्ष आए और हाल चाल जाना और आवश्वशन दिए की जल्द ही राहत सामग्री वितरण किया जाएगा।

Recent Posts

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

6 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

6 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

6 hours ago

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

6 hours ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

6 hours ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

7 hours ago