Categories: JHARKHANDsahibaganj

बरहरवा के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के विधायक प्रतिनिधि बरकत खान गुमानी बराज का किया निरीक्षण



बचन कुमार पाठक,ब्यूरो चीफ जागता झारखंड,साहिबगं

साहिबगंज।गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ने से बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के नीचले इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ने के बाद बरहरवा के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के विधायक प्रतिनिधि बरकत खान शुक्रवार को बरहेट गुमानी नदी पहुंचकर बराज का जायजा लिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान शुक्रवार की सुबह पहुंचकर बरहेट गुमानी बराज परियोजना के सहायक अभियंता मनुराज चतुर्वेदी से गुमानी बराज परियोजना में बढ़े जलस्तर का संबंध में जानकारी ली।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली की रात में अचानक बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के मधुवापड़ा,दरियापुर, हस्तिपाड़ा,बिशनपुर और श्रीकुंड पंचायत के निचले इलाके में अचानक जलस्तर बढ़ने लगा है तथा क्षेत्र में जान माल के साथ कई घरों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। मामले की जानकारी लेने के लिए वह बरहेट पहुंचकर गुमानी नदी का जायजा लिया। साथ ही स्तिथि को नियंत्रण करने हेतु एक दो फाटक बंद करने का अनुरोध किया। जिससे  बराज का एक फाटक बंद कर दिया। वहीं बराज का 5 फाटक द्वारा समान रूप से पानी छोड़ा जा रहा था और सामान्य जलस्तर 45.5 मी० बरकरार रखा जा रहा था। एक फाटक बंद करने के पश्चात गुमानी नदी का जलस्तर 47.25 मी० बढ़ गया है।

Recent Posts

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

8 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

8 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

8 hours ago

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

8 hours ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

8 hours ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

9 hours ago