Categories: JHARKHANDsahibaganj

5 अक्टूबर से सेविका सहायिका 8 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएगी:शबाना आज़मी


जागता झारखंड ब्यूरो साहिबगंज।
साहिबगंज:-झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आव्हान पर साहिबगंज जिला अध्यक्ष सबाना आजमी की अध्यक्षता में सदर प्रखंड परिसर में बैठक हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक भारत यादव मौजूद थे।बैठक में जिला अध्यक्ष सबाना आजमी ने बताया कि संघ पिछले कई सालों से 8 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार को हमारी फिक्र नहीं है।उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर संघ बीते दिनों 23 सितम्बर को रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया।लेकिन सरकार ने हमारी मांगो को नजर अंदाज कर दिया।वही जिला अध्यक्ष ने बताया कि सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में अपनी मांगों के समर्थन में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर गांधी चौक से स्टेशन चौक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा।वही 5 अक्टूबर से सभी सेविका सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।बैठक में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक भारत यादव,शबनम आरा,सोनी खातून,पुष्पां देवी,सरस्ती देवी, सुमन कुमारी,रीना देवी,रेखा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

16 mins ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

20 mins ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

29 mins ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

9 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

9 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

9 hours ago