Categories: JHARKHANDsahibaganj

कांग्रेस जनो ने मनाई दो विभूतियां की जयंती।

बचन कुमार पाठक जागता झारखंड ब्यूरो, साहिबगंज
साहिबगंज। जिला कांग्रेस कमिटी साहिबगंज के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई.कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव नित्यानंद गुप्ता ने किया. कांग्रेस जिला कार्यालय में सभी कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया. इसके बाद कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय साहिबगंज से पदयात्रा करते हुए  गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. गांधी जी की प्रतिमा के सामने कांग्रेसजनों ने जीवनभर सत्य और अहिंसा के रास्ते चलने की शपथ ली. कांग्रेस कार्यालय में इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके नीति सिद्धांतों और आदर्शो पर चलने का आह्वान किया.
              कार्यक्रम में मुर्शाद अली, जवाहर सिंह, जनार्दन तिवारी, अजय कुमार यादव, इखलाक नदीम, मो रिज़वान, अली कुरैशी, सब्दुल अंसारी, मो रमजान अली, कौसर आलम, सुभाष कुमार यादव, अमित कुमार सुरेन्द्र ठाकुर, देवराज सिंह, मो मेराजुद्दीन, ईश्वर यादव सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे.

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

16 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

16 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

17 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago