Categories: JHARKHANDsahibaganj

930 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दो अभियुक्त को धर दबोचा,भेजा जेल



जागता झारखंड प्रदीप मंडल राजमहल संवाददाता
राजमहल।एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी। बताया पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज को 05/10/2024 को की सूचना प्राप्त हुई की बड़हरवा-राजमहल मुख्य मार्ग से एक उजले रंग की कार में कुछ व्यक्ति ब्राउन सूगर लेकर राजमहल की तरफ जाने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक साहिबगंज  द्वारा एक छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी, राजमहल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजमहल, पुलिस निरीक्षक, राजमहल प्रभाग एवं थाना प्रभारी, राधानगर थाना सहित  सशस्त्र बल  थे। छापामारी दल ने राधानगर थाना अन्तर्गत साल्टी पोखर के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था।वही कुछ देर के बाद बड़हरवा की तरफ से एक उजले रंग की कार आती हुई दिखाई दी, जिसे रोक कर अनुमंडल पदाधिकारी, राजमहल ने विधिवत तलाशी लिया। तलाशी के क्रम में कार के डिक्की में सीट के नीचे एक चैम्बर बना हुआ था, जिसमें छिपा कर एक पैकेट रखा हुआ पाया गया। जिसको खोल कर देखने पर ब्राउन सूगर जैसा पदार्थ प्रतीत हुआ। उक्त पदार्थ के संबंध में वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ किया। परन्तु उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन पर सवार व्यक्तियों के द्वारा बताया गया कि ये ब्राउन सूगर है, जिसे बेचने के लिए राजमहल ले जा रहे थे। पैकेट का वजन करने पर उसका वजन करीब  ग्राम पाया गया। उसके बाद दोनों अपराधकर्मियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा इस कार्य में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त किया गया। इस संबंध में राधानगर थाना काण्ड संख्या-172/24  दर्ज कर अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है तथा दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।गिरफ़्तार अभियुक्त का नामअब्दुल रज्जाक उम्र करीब 45 वर्ष पिता स्व० सादेक शेख मुर्गी टोला थाना-राजमहल जिला-साहेबगंज एवं इम्तियाज खान उम्र करीब 31 वर्ष पिता गुलशेर खान  थाना-खरसावाँ जिला-सरायकेला-खरसावाँ का निवासी बताया गया।वही
930 ग्राम ब्राउन सुगर
,एक उजले रंग कि कार एवं तीन मोबाइल फ़ोन सहित
नगद चार हजार पाँच सौ (4,500/-) रूपया जब्त किया गया।
छापामारी दल में
कपील कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, राजमहल ,विमलेश कुमार त्रिपाठी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजमहल,श्यामलाल हांसदा, पुलिस निरीक्षक, राजमहल संभाग,पु०अ०नि० नितेश कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी, राधानगर थाना, आरक्षी  वीरेंद्र यादव,
विनोद टुडू, राधानगर थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

18 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

18 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

18 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago