जागता झारखंड ब्यूरो, साहिबगंज
साहिबगंज। आदिवासी जागरण समिति के नया कार्यालय का उद्घाटन रविवार को 3.00 बजे अपराहन में सकरोगढ़ (एस.डी.ओ. कोठी के निकट), साहेबगंज में किया गया। ज्ञातव्य है कि आदिवासी जागरण समिति आदिवासी हितों की रक्षा के लिए तीन दशक पूर्व गठित किया गया था। यही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने सर्वे प्रथम साहिबगंज शहर में रह रहे आदिवासियों को उनके संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए सबसे पहले बाहा/ सरहुल /सोहराय आदि पर्व मनाने के लिए संगठित एवं प्रेरित करने का कार्य किया था।
नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक में जागरण समिति के अध्यक्ष मानवेल मुर्मू ने बताया कि नए सिरे से आदिवासी जागरण समिति का पुनर्गठन के बाद आदिवासी हितों की रक्षा के लिए साहिबगंज शहर तथा पूरे जिले में वर्तमान परिवेश में आदिवासी हितों की रक्षा के लिए आदिवासियों में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाने का कार्य किया जाएगा।
आज की बैठक में समिति के अध्यक्ष मानवेल मुर्मू के अलावे सचिव प्रधान किस्कू तथा श्री सिरील हेम्बरम,उपाध्यक्ष, बाबूलाल हेंब्रम, उप सचिव, मथियस बेसरा, कोषाध्यक्ष,सेबास्टियन हेंब्रम,सदस्य, जॉन बेसरा,सदस्य, थॉमस हेंब्रम,सदस्य, विलियम तिग्गा,सदस्य, श्रीमती फ्रांसिस्का मुर्मू, शीला मुर्मू, सोनोती हांसदा, श्री गणेश मुर्मू तथा आसपास क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे।
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More
पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More
जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More
जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More
नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More