Categories: JHARKHANDsahibaganj

सारस्वत साधना के सात्विक साधक डॉ रामजन्म मिश्र अभिनंदन ग्रंथ आवरण का हुआ लोकार्पण



जागता झारखंड ब्यूरो, साहिबगंज।

साहिबगंज।सारस्वत साधना के सात्विक साधक डॉ रामजन्म मिश्र अभिनंदन ग्रंथ के आवरण पृष्ठ का लोकार्पण एनआरपी सेंटर के सभागार में मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता  डॉ वसंत कुमार गुप्ता ,प्रधानाचार्य बीएसके कॉलेज ने किया।  विशिष्ट अतिथि  ऋषि कुमार गुप्ता ॠषि मिशन विद्यालय के निदेशक थे।वही कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन से हुआ, जिसका वचन आचार्य अजय कुमार पांडे ने किया।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर वसंत कुमार ने कहा कि रामजन्म मिश्र का व्यक्तित्व साहित्य के आकाश में इंद्रधनुष जैसा है जो आकाश के साथ धरा को अपने विभिन्न आयामों से सुसज्जित और संरक्षित कर रहा है। साहित्य कला संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में डॉक्टर रामजन्म मिश्र का योगदान मिल का पत्थर साबित होगा।साहित्य का यह कालखंड डॉ रामजन्म मिश्र के नाम से जाना जाएगा। डॉ मिश्र ने नये रचनाकारो को प्रोत्साहित और उत्साहित किया है ।ऋषि कुमार गुप्ता  ने कहा कि साहित्य और इसके संवर्धन में डॉ रामजन्म मिश्र का योगदान रेखांकित करने योग्य है। डॉ रामजन्म मिश्र का जीवन लोक धर्मी जीवन का प्रतिक बन गया है। अभिनंदन ग्रंथ के संपादक अनिरुद्ध प्रभास ने संपादन के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा कि की राम जन्म मिश्रा का परिवार पूरे भारत में बसता है भारतवर्ष के साहित्यकारों में राम जन्म मिश्र के व्यक्तित्व और कृतित्व पर लिखकर इनका अखिल भारतीय छवि के रूप में प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम को डॉ पारस राय,  डॉ कमल महावर, आचार्य शिवकुमार यादव ,शंभुनाथ यादव पूर्व प्रधानाचार्य  आनंद मोदी, साहित्यकार सुधीर श्रीवास्तव,शिक्षक भगवती रंजन पांडे ,भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षा गरिमा कुमारी,अपने सम्बोधन में डॉक्टर रामजन्म मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। शिवानी आनंद एनसीईआरटी महाविद्यालय भुवनेश्वर की छात्रा ने राम जन्म मिश्रा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला वहीं 5 वर्षीय नकुल मिश्रा ने कहा कि दादाजी का सम्मान मिलने से मुझे बहुत खुशी है और कुछ कविताएं सुनाई।
सुनील कुमार सिंहा ने रामजन्म मिश्र के 80वें  जन्मदिन पर अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। वहीं राजमहल से पहुंची मशहूर चित्रकार एकता राय ने डॉक्टर मिश्र स्केच फोटो समर्पित किया ।
कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय के प्राचार्य ध्रुव ज्योति सिंह, पूर्व शिक्षिका गीता पांडे, साहित्यकार विजय कुमार भारती,  जीछु यादव,आचार्य शिवकुमार यादव, सत्यजीत कृष्ण, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद अनवार अली, सामाजिक कार्यकर्ता शिवप्रसाद ठाकुर, पूर्व प्रधान सहायक भरत  यादव, प्रधानाध्यापक मनोज राय, संध्या महाविद्यालय के प्राचार्य शंभु नाथ पाठक, प्रोफेसर मोतीलाल शाह  वार्ड पार्षद उपेंद्र राय ,राजेश कुमार ताती, पूर्व वार्ड पार्षद संतोष कुमार सिंह ,शिक्षक मनोहर शर्मा अधिवक्ता नीरज रामेश्वरम वरीय कांग्रेसी नेता बासुकीनाथ यादव, मोहम्मद कलामुद्दीन  सरिता मिश्रा, चैतन्य आनंद, शिवबालक झा  हेमंत कुमार ताॅती, ने मुख्य रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन झारखंड राजभाषा साहित्य अकादमी के सचिव सच्चिदानंद ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन एनआर केंद्र विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार झा ने किया कार्यक्रम के सफल संचालन में गौरव रामेश्वरम, प्रमोद आनंद , अमृत प्रकाश, सक्रिय सहयोग किया।

Recent Posts

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

6 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

6 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

6 hours ago

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

6 hours ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

6 hours ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

6 hours ago