फोटो
जागता झारखंड ब्यूरो बचन कुमार पाठक साहिबगंज।
साहिबगंज, रविवार। समाज में व्याप्त समस्याओं का निराकरण हेतु झारखंड राज्य चांय विकास समिति की आवश्यक बैठक साहेबगंज जिला मुख्यालय स्थित ग्राम – बड़ा जिरवाबाड़ी चानन वार्ड न.24 काली स्थान में चांय समाज के समाजसेवी सह गायक बटोरण मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज को शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास और समृद्धि को सुदृढ़ एवं सशक्त करने के लिए प्रत्येक सप्ताह, सप्ताहिक बैठक की जायेगी, साथ ही बैठक के माध्यम से समाज की छोटी -छोटी समस्याओं को हल करने का भी प्रयास किया जायेगा। बैठक में झारखंड राज्य चांय विकास समिति द्वारा आरक्षण सहित विभिन्न दिशाओं में किये जा रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य रूप से आज की बैठक में झारखंड राज्य चांय विकास समिति के प्रदेश महासचिव दीप नारायण मंडल, समाज के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार मंडल, प्रदेश समिति सदस्य , धर्मराज मंडल, गोपाल मंडल, कैलाश मंडल, विक्रम मंडल, अतुल मंडल, सुधाकर मंडल, धर्मराज मंडल, रंजीत मंडल, बौधनारायण मंडल, महेश मंडल, करण मंडल, विवेकानंद मंडल,बेचन मंडल,कैलाश मंडल ,अरुण मंडल,सूरज मंडल चैता मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।*
जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More