मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित समीक्षा की।

फोटो
जागता झारखंड ब्यूरो बचन कुमार पाठक साहिबगंज।
साहिबगंज,रविवार।हाउस टू हाउस सर्वे कार्य, पन्ना वेरिफिकेशन मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटवाना एवं अन्य निर्वाचन कार्यो का लिया जायज़ा।समाहरणालय स्थित सभागार में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल(निर्वाचन) विभाग, झारखंड के0 रवि कुमार की अध्यक्षता में ई0आर0ओ0,ए0ई0आर0ओ0,कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सुपरवाइजर के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के प्री0 रिवीजन एक्टिविटी के तहत क्रियान्वित विभिन्न्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमार ने पोलिंग बूथ की स्थिति जानकारी ली जहां उन्होंने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ने वाले पोलिंग बूथ, बीएलओ की संख्या एवं सुपरवाइजर की संख्या की जानकारी ली। इस बीच बताया गया कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र में 383 बोरिया विधानसभा क्षेत्र में 346 एवं बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 277 मतदान केंद्र है,जबकि इतने ही बीएलओ भी कार्यरत हैं।
हाउस टू हाउस वेरीफिकेशन एवं सर्वे की समीक्षा के दौरान मुख्यतः मल्टीप्ल एंट्री,मृतक मतदाता, परमानेंटली शिफ्टेड मतदाता, मतदाता का वेरिफिकेशन एवं बीएलओ के कार्यो नाम सुधार, फोन नंबर बदलाव, पता सुधरवाने की समीक्षा की गई।
वहीं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा पन्ना वेरिफिकेशन, हाउस टू रोल आदि की गई है कि नहीं इसकी भी जानकारी ली।
इस क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से पन्ना वेरिफिकेशन का तरीका जाना एवं उन्होंने कहां-कहां पर वेरिफिकेशन किए हैं इसकी समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने कितने का फॉर्म भरा कितने मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है कितनों का नाम एवं पता गलत है मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड नंबर नहीं जुड़ा है आदि को कैसे वेरीफाई किया है इसकी भी जानकारी ली।
इस बीच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फार्म मोबिलाइजेशन की समीक्षा की जिसमें उन्होंने फॉर्म 6, फॉर्म 7, फॉर्म 8 आदि की समीक्षा करते हुए कितने फार्म प्राप्त हुए हैं वैसे बूथ जहां शून्य फॉर्म प्राप्त हुए हैं इसका कारण जाना तथा इसी संबंध में आवश्यक एवं उचित निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधा की समीक्षा की गई। इस बीच उन्होंने कहां पर हेल्प डेस्क हैं तथा नहीं उपलब्ध हैं, प्रकाश की संपूर्ण व्यवस्था, रैंप,साइनेज आदि शौचालय पीने के पानी की सुविधा आदि है कि नहीं इसके लिए सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारियों ने बूथ का भौतिक सत्यापन किया है। इसकी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
इस बीच उन्होंने रेशनेलाइजेशन और पोलिंग स्टेशन की समीक्षा की जहां बताया गया कि कुछ एक मतदान केदो का भवन स्थान परिवर्तन का प्रस्ताव भी दिया गया है।
जिसमें साहिबगंज से 13 राजमहल से 16,उधवा से 04,मंडरो से 13 एवं पतना से 04 मतदना केंद्रों का स्थल परिवर्तन हेतु प्रस्ताव दिया गया है।
वहीं 80 वर्ष के अधिक उम्र वाले मतदाताओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से स्वयं वेरिफिकेशन करने को कहा।
इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रखंड बार लोएस्ट वाटर टर्न आउट की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अलावे उपायुक्त राम निवास यादव,अपर समाहर्ता विनय मिश्र, सभी सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

2 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago