नवयुवकों को ब्राउन शुगर के सेवन करते हुए पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

फोटो
जागता झारखंड ब्यूरो बचन कुमार पाठक साहिबगंज।
साहिबगंज, सोमवार। शहर के एल सी रोड साहिबगंज के हाफिज मेडिकल स्टोर के बगल गली में एक टोली लगा झोपड़ी में मोहम्मद अजहर अली नामक व्यक्ति 27 अगस्त 23 को ब्राउन शुगर रात में 8 बजे से 10 बजे बेच रहा था। पुलिस कप्तान मोहम्मद नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु.अ.नि. शिव कुमार सिंह प्रभारी नगर थाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया ।गठित टीम के सदस्यों ने तकनीकी एवं पेशेवर ढंग से कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अजहर अली पिता अताहर अली दुसाध पाड़ा ,एल सी रोड नगर थाना साहिबगंज,मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद असगर अली , गुल्ली भट्टा नगर थाना ,साहिबगंज,मोहम्मद फैजली कुरेशी पिता मोहम्मद फैयाज कुरेशी एल सी रोड छोटी मस्जिद के पास,नगर थाना साहिबगंज,मोहम्मद दानिश आमीन पिता स्वर्गीय अब्बास अली , दुसाद पाड़ा एल सी रोड नगर थाना मोहम्मद इरशाद आलम पिता जफिक आलम, एल सी रोड सभी थाना नगर साहिबगंज, मोहम्मद रकीब अंसारी उर्फ जियाउल अंसारी पिता नज़रुल इस्लाम अंजुमन नगर थाना जीरवा वाड़ी सभी जिला साहिबगंज के रहने वाले है।इन सभी के पास पांच पुड़िया ब्राउन शुगर (मॉर्फिन), नगद 10500 रुपए,ओप्पो कंपनी का मोबाइल एक ,एक लाइटर, चाकू दो ,एक कफ सिरप, दो चिलम ,दो सिल्वर खाली रैपर एवं एक बांस बोग (गांजा पीने वाला )के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता पाया।
उपर्युक्त संदर्भ में नगर थाना कांड संख्या 82/23 दिनांक 28 अगस्त 23 धारा 290/94 भा. द. वि. एवं 21 एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं पुलिस कप्तान मोहम्मद नौशाद आलम ने बताया की नव युवक ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे थे सेवन करने के बाद कोई घटना का अंजाम दे सकते थे! ब्राउन शुगर साहिबगंज में किस स्रोत से आ रही है इसका लिंक मिला है पुलिस इस पर नजर बनाई हुई है! ऐसे ऐसे लोगों को शीघ्र गिरफ्तार कर ली जाएगी! वहीं उन्होंने आम जनों से अनुरोध किया है की इस तरह की जानकारी जहां भी मिले इसकी सूचना उन्हें दी जाए इस संबंध में एसआईटी का गठन कर दिया गया है इस पर कार्रवाई तुरत की जाएगी !छापामारी दल में पुलिस पदाधिकारी में पुलिस अवर निरीक्षक शिवकुमार सिंह प्रभारी नगर थाना ,पुलिस अवर निरीक्षक चिरंजीत प्रसाद प्रभारी जिरवावाड़ी थाना, पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार नगर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक जगन्नाथ पान नगर थाना ,पुलिस अवर निरीक्षक अनुपम कुमार थाना प्रभारी मुफस्सिल ,पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार सोनी मुफस्सिल थाना ,पुलिस अवर निरीक्षक वाजिद अली मुफस्सिल थाना ,पुलिस अवर निरीक्षक प्रणीत पटेल मुफस्सिल थाना ,आरक्षी प्रदीप सवैया एवं पंकज कुमार छापामारी दल में शामिल थे।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

4 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago