शेरशहवादी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करवाने की मांग को लेकर कमिटी का गठन

बरहरवा/साहिबगंज: प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड स्थित +2 मिल्लत हाई स्कूल मैदान में रविवार को शेरशाहवादी मुस्लिम समुदाय के युवकों ने बैठक कर शेरशाहवादी संघर्ष समिति का गठन किया।जिसका मुख्य उद्देश्य बरहरवा प्रखंड में शेरशाहवादी मुस्लिम समुदाय के लोगों को शेरशाहवादी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करवाना है।इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष और धरना प्रदर्शन के रास्ता अपनाया जाएगा। कमिटी के अध्यक्ष के रूप में फारोग अहसान, सचिव मो. आजमाइल, कोषाध्यक्ष तोफाईल शेख को मनोनीत किया गया।संघर्ष समिति के अध्यक्ष फारोग अहसान ने कहा कि वर्ष 2013-14 तक बरहरवा अंचल कार्यालय द्वारा शेरशाहवादी समुदाय के मुस्लिमों को शेरशाहवादी जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता था। लेकिन उसके बाद इस अति पिछड़े समुदाय को हाशिए पर धकेलने के लिए षड्यंत्र के तहत अधिकारियों द्वारा अस्पष्ट और मनमाने कारणों का हवाला देते हुए शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने पर रोक लगा दिया गया और उसकी जगह शेख जाति के नाम से जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाने लगा। करीब एक दशक इसके लिए कागजी पत्राचार करने के बावजूद अब तक उक्त प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। जिससे इस समुदाय की पहचान और अस्तित्व संकट में है और केंद्रीय स्तर पर आरक्षण का लाभ न मिलने पर पढ़े लिखे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। इसको देखते हुए स्थानीय शेरशाहवादी युवाओं ने बाध्य होकर संघर्ष समिति का गठन कर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष और धरना प्रदर्शन के माध्यम से शेरशाहवादी प्रमाण पत्र निर्गत करवाने का निर्णय लिया है।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

4 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago