एसपी नौशाद आलम ने बरहरवा थाना का किया औचक निरीक्षण

👉 डीएसपी से विधि व्यवस्था की ली जानकारी

बरहरवा/साहिबगंज:पुलिस कप्तान नौशाद आलम रविवार की देर शाम बरहरवा थाना का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में डीएसपी से विधि व्यवस्था की जानकारी ली। थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। सभी लंबित कांडों का अभिलंब निष्पादन करने का निर्देश दिए। पुलिस कप्तान ने ओडी में बैठने वाले पुलिस पदाधिकारी की जानकारी ली। डीएसपी को थाना में आने वाले फरियादियों की समस्या सुनकर तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया। रात्रि गश्ती का स्थिति तेज करने, वारंटी को अभिलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ सफाई की भी अवलोकन किया। एसपी ने कहा कि बरहरवा थाना का निरीक्षण पहली बार किया गया है।थाना की पंजी संधारण व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था संतोषप्रद है। मौके पर डीएसपी प्रदीप उरांव,इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे ।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

4 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago