अवैध लॉटरी की खरीद बिक्री करते हुए पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


फोटो

जागता झारखंड ब्यूरो बचन कुमार पाठक साहिबगंज।
साहिबगंज, मंगलवार। पुलिस को मिली सूचना अनुसार नगर थानान्तर्गत हबीबपुर में बख्तावर एवं कारू नाम के व्यक्ति के द्वारा अपने आवास से अवैध लॉटरी की खरीद बिक्री की जा रही है।
उपरोक्त सूचना के आलोक में शशि भूषण चौधरी, नगर प्रभाग के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। गठित टीम के सदस्यों ने पेशेवर ढंग से त्वरित कार्रवाई करते हुए 1. मो साकि जमाल अंसारी उर्फ बख्तावर उम्र करीब 20 वर्ष पिता अशीरउदीन अंसारी, हबीबपुर, 2- मो० फकरुदीन अली उर्फ कारू उम्र करीब 48 वर्ष पिता स्व. नियाजान अली, हबीबपुर मस्जिद रोड, दोनो थाना नगर, जिला साहेबगंज को विभिन्न कम्पनियों का अवैध लॉटरी टिकट एवं 13 पीस हिसाब की कॉपी सहित एक नोट बुक के साथ रंगे हाथ गिरफतार करने में पुलिस को सफलता मिली ।बरामद लॉटरी टिकट का बाजार में अनुमानित कीमत करीब 41 हजार रुपया होगा। जप्त मोबाईल में एक दिन में करीब एक लाख रूपये के लॉटरी बिक्री के प्रमाण मिले है साथ ही जप्त लॉटरी से संबंधित नोट बुक एवं कॉपी से करीब 10 लाख के लॉटरी बिक्री के प्रमाण मिले हैं। गिरफतार अभियुक्त से लॉटरी के श्रोतों के बारे में पूछने पर आवश्यक जानकारी दी है जिसकी जाँच टीम कर रही है।
उपर्युक्त संदर्भ में नगर थाना कांड सं0-83/ 23 दिo-29.08.23 धारा 420/34 भा.द.वि एवं 07 लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1998 के अन्तर्गत काण्ड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
1-मो. साकिब जमाल अंसारी उर्फ बख्तावर उम्र करीब 29 वर्ष पिता अशीरउदीन अंसारी, सा० हबीबपुर, थाना नगर, जिला साहेबगंज 2- मो० फकरुदीन अली उर्फ कारू उम्र करीब 48 वर्ष पिता स्व. मियांजान अली, हबीबपुर मस्जिद रोड, थाना नगर जिला साहेबगंज का रहने वाला है।वही बताते चलें मो. साकिब जमाल अंसारी उर्फ बख्तावर उम्र करीब 29 वर्ष पिता अशीरउदीन अंसारी, हबीबपुर, थाना नगर जिला साहेबगंज , नगर थाना कांड सं0-102/21 दि0-10.09.21 धारा 419/420/467/468/ 471 भा.द.वि.का अपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्तों के पास से लॉटरी की टिकट अनुमानित कीमत करीब 41 हजार रूपया , रजिस्टर 13 (तेरह) अदद , नोटबुक एक अदद, मोबाइल फोन 1अदद बरामदगी की गई। वही जप्त मोबाइल में एक दिन में करीब 1 लाख रुपए की लॉटरी बिक्री के प्रमाण मिले हैं।वही जप्त लॉटरी टिकट से संबंधित नोटबुक एवं कॉपी से करीब 10 लाख के लॉटरी बिक्री के प्रमाण मिले हैं पुलिस इसके स्रोतों की जांच में जुट गई है। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक शशि भूषण चौधरी नगर प्रभाग, पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता नगर थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक शिवकुमार सिंह प्रभारी एसटी एससी थाना, पुलिस अवर निरीक्षक जगन्नाथ पान, नगर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक अनुपम कुमार मुफस्सिल थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार नगर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक मुरली मनोहर सिंह नगर थाना, हवलदार बागुन पूर्ति मुफस्सिल थाना आरक्षी बाबू धन बेसरा टाइगर मोबाइल फगुआ तिगरा टाइगर मोबाइल विजय हंसदा अंगरक्षक नगर प्रभाग राजकुमार यादव टाइगर मोबाइल विजेंद्र यादव दाल में शामिल थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

19 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

19 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

19 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

19 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

19 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

19 hours ago