मेजर ध्यानचंद की जयंती पर नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज ने एकदिवसीय खेल प्रतियोगिता करवाई।

फोटो
जागता झारखंड बचन कुमार पाठक साहिबगंज।
साहिबगंज, मंगलवार।युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज द्वारा मेजर ध्यान चंद की जयंती के अवसर पर जिले के सदर प्रखंड में राष्ट्र खेल दिवस के रूप में एकदिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज के जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष पर साहिबगंज सदर प्रखंड के टॉकीज फील्ड पर एक दिवसीय मैत्री पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता अंगारा साइनगल टीम साहिबगंज एवं निंभंगा किचन टीम के बीच मैत्री फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में चांद भैरव युवा क्लब के अध्यक्ष विनय टुडू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि हम राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के रूप में मनाते हैं भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती पर मनाया जाता है यह दिन 1928, 1932, और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद जी के जन्मदिन का प्रतीक है उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किए वह भारतीय और विश्व हॉकी में एक महान हस्ती हैं उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह होता है तथा खेल के महत्व के बारे में बताया कि खेल हमारे जीवन में अहम भूमिका रखते हैं खेलों के माध्यम से करियर भी बना सकते हैं फिट इंडिया के माध्यम से भी हम शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखते हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज सदर प्रखंड के राष्ट्र स्वयंसेवक चंदन कुमार व कौसर अंसारी के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में अंगारा साइनगल टीम साहिबगंज एवं निंभंगा किचन टीम के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

19 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

19 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

19 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

19 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

19 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

19 hours ago