झोलाछाप प्रैक्टिशनर के चलते बच्चे के हुई मौत मामले हुआ गिरफ्तार।

जागता झारखंड ब्यूरो बचन कुमार पाठक, साहिबगंज रविवार।
राजमहल थाना अंतर्गत सुकसेना, घाटजमनी में गलत इलाज के चलते एक बालक की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी झोलाछाप प्रैक्टिशनर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में रविवार को शाम एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सुकसेना घाटजमनी निवासी वरुण कुमार साह के पुत्र चंदन कुमार (15) की तबीयत खराब हो गई थी। उनकी गैरमौजूदगी में पत्नी ने चंडी पुर निवासी झोलाछाप कंपाउंडर दीपक मंडल से अपने पुत्र का इलाज करवाया था। इस क्रम में तबीयत बिगड़ गई तो इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज में भर्ती करवाया गया था। जहां चंदन की मौत हो गई थी। घटना को लेकर पीड़ित पिता वरुण कुमार साह ने पुलिस को बताया था कि बीते 24 जुलाई की संध्या उसके पुत्र की तबीयत बिगड़ने पर पत्नी ने चंडीपुर निवासी दीपक मंडल से इलाज करवाया था। उसने बताया कि बुखार हो गया है। इलाज करना पड़ेगा और 3 अलग-अलग शीशी दवाई मिलाकर एक इंजेक्शन दे दिया। इंजेक्शन लगाने के आधा घंटा बाद पुत्र के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया एवं मुंह से झाग निकलने लगा और वह काफी बेचैन हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही किशोर को मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित पिता के बयान पर राजमहल थाना में कांड संख्या 207/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी ने बताया कि मामले के अनुसंधान को लेकर एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने मामले में अनुसंधान करते हुए आरोपी प्रैक्टिशनर चंडीपुर निवासी दीपक मंडल को गिरफ्तार कर लिया।वही आरक्षी अधीक्षक ने इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से आम जनता को यह संदेश देने का काम किए हैं की ऐसे झोलाछाप प्रैक्टिशनर से अपनी किसी भी बीमारी का इलाज न करवाए।जिन चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में काम करने का रजिस्ट्रेशन प्राप्त है वैसे डॉक्टर से अपनी बीमारी का इलाज करवाए।जिससे आपकी जीवन सुरक्षित रहे।एसआईटी में राजमहल थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल, एसआई मोबिन अंसारी, हवलदार धीरज कुमार, आरक्षी शिव कुमार यादव शामिल थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago