बी० डी० हाई स्कूल, सकरीगली में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

जगता झारखंड ब्यूरो बचन कुमार पाठक साहिबगंज।
शनिवार ।बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा, डायन प्रथा,
शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, अपहरण, साइबर क्राइम, लैंगिक शोषण के विषय में दी गयी जानकारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार,साहेबगंज के तत्वावधान में आज बी० डी० हाई स्कूल, सकरीगली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह वरीय सिविल जज धर्मेन्द्र कुमार ने विद्यालय में छात्र – छात्राओं को भारतीय संविधान के बारे में बताया और बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा, डायन प्रथा, शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, अपहरण, साइबर क्राइम, लैंगिक शोषण समेत अन्य विषयों पर सविस्तार जानकारी दी गई।
इस क्रम में उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए ,जीवन में आगे बढऩे के लिए क़ानूनी ज्ञान, सामान्य ज्ञान, घटनाक्रमों की जानकारी होना भी जरूरी है।
जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान ने शिविर के दौरान निशुल्क विधिक सहायता योजना की भी जानकारी दी तथा बच्चों की शंकाओं का समाधान भी किया। वहीं बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित भी किया।
शिविर को संबोधित करते हुए असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सुश्री ज्योति कुमारी ने कहा कि बालिकाओं सहित सभी महिलाओं से प्रत्येक गलत आचरण का प्रारंभ में ही विरोध करने का आह्वान किया और कहा कि यौन अत्याचार एवं अन्याय के विरुद्ध उन्हें सजगता से खड़ा होना होगा।
स्कूली छात्राएं के साथ छेड़छाड़ किए जाने पर अभिभावकों से या थाना में इसकी शिकायत करें या प्राधिकार के मोबाइल नंबर- 9471521725 पर सूचना दी जा सकती है।
दोषीयों के खिलाफ आवश्य कार्रवाई की जाएगी।
इस क्रम में असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल रतन कुमार ने पॉस्को एक्ट के बारे में भी बताया।
इस दौरान शिविर में विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षक उपस्थित थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

22 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

22 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

22 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

22 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

22 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

23 hours ago