बरहरवा प्रखंड परिसर बिस सूत्री कक्ष में लगा जनता दरबार,जनसमस्याओं से अध्यक्ष हुए अवगत ।

सन्नी भगत बरहरवा
संवादाता,जागता झारखंड

बरहरवा:- प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित विस् सुत्री कक्ष में गुरुवार को जनता दरबार लगा जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से लोग अपनी समस्याओं को विस् सुत्री अध्यक्ष अशोक दास के समक्ष रखा इस पर अशोक दास ने उपयुक्त समस्या से संबंधित पदाधिकारी से वार्तालाप करते हुए त्वरित निदान किया।
बेलडांगा में कुछ परिवारों को डीलर ममता स्वयं सहायता समूह द्वारा मनमानी तरीके से राशन देने तथा विरोध करने पर राशन नही देने एवं धमकी देने की शिकायत लेकर 20सुत्री कार्यालय में ग्रामीणों ने शिकायत की तथा समस्या का निदान करने को कहा इस पर 20सुत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने संबंधित पदाधिकारी से वार्तालाप कर समस्या का निपटारा कर कार्यवाही करने को कहा ताकि ग्रामीणों को सही लाभ मिल सके।
वही भीमपाड़ा के एक व्यक्ति ने 20सुत्री अध्यक्ष को शिकायत करते हुए कहा कि मेरे जमीन पर कुछ व्यक्तियों द्वारा जबरन घर बनाने का प्रयास किया जा रहा था जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है तथा मेरे ही जमीन को अपना जमीन बता रहा है इस पर अशोक दास ने संबंधित पदाधिकारी से फोन पर वार्तालाप कर समस्या का निबटारा करने को कहा।
वही बरहरवा प्रखण्ड अंतर्गत जीवनपुर में दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद उत्पन्न होने पर उन्होंने तुरंत विस् सुत्री कक्ष में अपनी शिकायत लेकर पहुँचे विस् सुत्री अध्यक्ष अशोक दास ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जमीन से संबंधित पदाधिकारी को जल्द से जल्द उनके समस्या का निदान करने को कहा ताकि आपस में शांति बनी रहे।
वही कुछ लोग राशन कार्ड एवं बिजली से संबंधित शिकायतों को लेकर विस् सुत्री अशोक दास के पास पहुंचे उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से वार्तालाप कर उक्त समस्या का निदान किया।
मौके पर विस् सुत्री सदस्य तपेश्वर साह, जिला महासचिव मिठुन कुमार मंडल,प्रखण्ड महासचिव निताय सरकार, महफूज आलम, डोमन चंद्र साह, विश्वनाथ रविदास,, सोमू आचार्य विनोद गुप्ता,सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीणगण उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

21 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

21 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

22 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago