जागता झारखंड ब्यूरो बचन कुमार पाठक, साहिबगंज।
साहिबगंज। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग,रांची द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थी शिक्षकों का काउंसलिंग प्रक्रिया गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ साहिबगंज में की गई। जहां प्रेम कुमार कार्यपालक दंडाधिकारी साहिबगंज के नेतृत्व में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र सिंह के द्वारा किया गया।वही भूगोल विषय के कुल दो अभ्यर्थी में दोनों उपस्थित हुए वहीं जीव विज्ञान एवं रसायन शास्त्र विषय में कुल चार अभ्यर्थियों में दो उपस्थित हुए। सभी अभ्यर्थियों का शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच की गई। जांचोप्रांत जिला स्तरीय शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में रखकर स्कूल में पदस्थापित किया जाएगा।गौरतलब हो की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित तिथि 27 सितंबर 23 के आगमन पर नियुक्ति पत्र उनके हाथों द्वारा वितरित की जाएगी। मौके पर कार्यालय सहायक राहुल आनंद सिंह मौजूद थे।
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More