झामुमो के गढ़ शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा

संकल्प यात्रा के तहत विधानसभा स्तरीय जनसभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जनसभा में मुख्य रूप से झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान झारखंड सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों को एवम आदिवासी को लूटने का काम कर रही है इस सरकार के समय भ्रष्टचारों की संख्या काफी बढ़ गई है प्रत्येक जगह में काम करवाने के लिए घुस देना पड़ता है चाहे ब्लॉक हो या अंचल हो या फ़िर थाना । हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचारियों को पनाह देती है और तो और शिकारीपाड़ा में खनन उद्योग को बंद करने का काम किया है जिस कारण यहां के लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है और खदान के जमीन के गरीब रयैतो पर केश किया है और जो इन पत्थर खदान से करोड़ों रुपए का पत्थर निकला है उन पर कोई केश नहीं किया है। और अभी जहां पुरा खदान बंद है तो वोही उनके भाई एवम अपने संबंधित लोगों के नाम पर ही खदान लीज किए गए हैं वही बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो यहां के गरीब रैयतों के नाम पर खदान लीज दी जाएगी और जिनके पास पैसा नहीं है उनको सरकार की ओर से खदान चलने संबंधित सामान दिए जाएंगे जैसे पोकलेन, और धीरे-धीरे खदान चलाकर उस पोकलेन का पैसा सरकार के राजस्व में जमा कर दीजिए गा। आगे उन्होंने कहा भ्रष्टाचार के कारण ईडी झारखंड के वर्तमान सरकार हेमंत सोरेन की सरकार के कई नेताओं के घर में छापामारी कर रही है खुद हेमंत सोरेन पर नोटिस की गई है तो वही अन्य पार्टी राजद पर चारा घोटाला , कांग्रेस पर 2Gघोटाला, कोलगेट घोटाला, कॉमनवेल्थगेम घोटाला इत्यादि विभिन्न घोटालों पर बाबूलाल मरांडी ने तीखा प्रहार किया। वहीं सांसद सुनिल सोरेन ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव गांव तक सड़क बनाया, हर गरीब को राशन उपलब्ध कराया, किसान को किसान सम्मान निधि के मदद की गई। वहीं झारखण्ड के वर्तमान सरकार आदिवासी को छल रहा है आदीवासी के नाम पर इस पार्टी में दूसरा अपना राज चला रहा है लेकीन भाजपा हर एक क्षेत्र में आदिवासी को सम्मान दे रही है इसीलिए अबकी बार झारखण्ड में भी भाजपा का सरकार बनाना है और झारखंड में विकास की गति को दिखने रफ्तार से दौड़ना है। जनसभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन, पूर्व मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी,अमिता रक्षित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनारायण भगत, शिकारीपाड़ा जिला परिषद सदस्य अविनाश सोरेन, शिकारीपाड़ा भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुभाषित चटर्जी,अबु सूफियान अंसारी, हाकिम अंसारी सहित भारतीय जनता पार्टी के अधिकारी एवं काफी संख्या में विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

20 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

20 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

20 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago