Categories: Simdega

सिमडेगा के सुधांशु कुमार को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित, झारखंड में 12वीं कला संकाय में तृतीय स्थान




जागता झारखंड संवाददाता विश्वजीत सोनी कोलेबिरा :सुधांशु कुमार, पिता – श्री मनोज कुमार कश्यप माता – श्रीमती ज्योति कश्यप को जो मूल रूप से ग्राम – बरवाडीह, प्रखंड कोलेबीरा, जिला सिमडेगा के रहने वाले हैं को दिनांक 8 अक्टूबर 2024 को हमारे राज्य के मुख्यमंत्री माननीय श्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड मंत्रालय में आयोजित टॉपर्स समारोह के आयोजन में पुनः 1 वर्ष के पश्चात सम्मानित किया गया। सुधांशु ने अपनी 12वीं की परीक्षा अर्थात कला संकाय की परीक्षा में पूरे राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। यह हम सभी ग्राम वासियों के साथ-साथ पूरे सिमडेगा जिला के वासियों को सुधांशु कुमार ने संपूर्ण जीवन अत्यंत गौरवान्वित करने वाला अवसर प्रदान किया है। सुधांशु अपने वर्षों की कड़ी मेहनत पर तपस्या से हमारे क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर उदाहरण बनकर अपने सामर्थ्य को प्रस्तुत किया है। इन्होंने अपने परिश्रम, प्रबल इच्छा, अथक व निरंतर प्रयास से स्वयं की क्षमता,  स्वयं की कड़ी तपस्या के बल पर स्वयं के सामर्थ्य और गुण को विकसित करते हुए समाज के समक्ष कड़ी मेहनत से प्राप्त होने वाले लक्ष्य को सिद्ध किया है व पूरे गांव के नाम को रौशन किया है। पूरे सिमडेगा जिला के लिए सुधांशु ने एक बेहतर इतिहास रचा है जो कि आने वाले भविष्य इतिहास के पन्नों में सभी विद्यार्थियों के समक्ष एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करेगा। बता दें कि सुधांशु कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अर्थात एक से पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई कोलेबिरा स्थित विद्यालय – आर. ए. वैदिक विद्यालय से पुरी की थी। सुधांशु कुमार अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों – शिवपति मिश्रा, रोशन कुमार व अन्य सभी शिक्षकों को देते हैं। उनके अनुसार शिक्षकों और कठिन परिश्रम और उचित व सही दिशा में उनके मार्गदर्शन के बिना एक बेहतर लक्ष्य को प्राप्त करना संभव नहीं। एक शिक्षक और माता-पिता के लिए अपने विद्यार्थी पर बच्चों के नाम से पहचाने जाने से बड़ी कोई उपलब्धि और कोई सफलता नहीं होती। इन्होंने अपने अथक और निरंतर प्रयास से अपने सभी शिक्षकों की मेहनत और प्रयास को सिद्ध किया है। अपने माता-पिता के वर्षों की तपस्या का प्रतिफल उन्हें प्रदान किया है। एक माता-पिता के लिए इससे बड़ी खुशी, संतोष और आत्म संतुष्टि और कुछ नहीं हो सकता। सदैव जीवन में आगे बढ़ते और अपने जीवन में असीम ऊंचाइयां को प्राप्त करने के शुभाशीष के साथ पूरे गांव के साथ-साथ पूरा सिमडेगा जिला उन्हें अनेक शुभकामनाएं देता है।

सुधांशु ने सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते उनके लिए कुछ संदेश दिया है। उन्होंने अपने संदेश के रूप में कहा :-
सदैव स्मरण रखें मनुष्य की शक्तियां उसके संघर्षों के कारण ही उसके सामर्थ्य में परिवर्तित होती हैं।
साथ ही सदैव अपने हृदय में धैर्य भी रखें की विपत्ति चाहे अपना दल बल लेकर ही क्यों ना आए किंतु आशा भरी किरण की आनंद भरी चितवन उसका विध्वंस अवश्य कर देगी।

इन्हीं विचारों के साथ प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में अनेक संघर्षों को सहने की क्षमता के साथ निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता होती है। एक बार पुनः सुधांशु को पूरे गांव की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।।

Recent Posts

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

4 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

5 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

5 hours ago

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

5 hours ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

5 hours ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

5 hours ago