कोलेबिरा में राज्यपाल के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

आज कोलेबिरा प्रखंड में झारखंड के राज्यपाल माननीय श्री संतोष कुमार गंगवार जी नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोलेबिरा जेएसपीएलएस की दीदियों के द्वारा स्वागत नृत्य और गान गा कर राज्यपाल का स्वागत किया गया, बच्चों के द्वारा राष्ट्र गान भी गाए गए। कार्यक्रम में सिमडेगा जिला के डीसी अजय कुमार सिंह, एसपी सौरभ कुमार, कोलेबिरा थाना प्रभारी शशि शंकर कुमार सिंह अपने दल बाल के साथ उपस्थित थे।

सिमडेगा डीसी ने बताया की झारखंड के सिमडेगा जिले में में लगभग 50000 से ज्यादा आबादी है और 30 प्रतिशत जंगल और पहाड़ है। उन्होंने बताया की लगभग लोग अपने आजीविका के लिए बाहर कमाने चले जाते है। जेएसएलपीएस एक वाइब्रेंट समाज है जिसमे सिमडेगा जिले में कुल 8000 से ज्यादा समूह है और 80000 से भी ज्यादा दीदियां समूह में जुड़ी है। जेएसएलपीएस आजीविका को बढ़ावा देने का कार्य बखूबी निभा रही है और आजीविका के मध्यम से प्रवास को खतम करने में मदद कर रही है। डीसी ने बताया की सिमडेगा हॉकी खेल का नर्सरी कहा जाता है, यहां 3 महिला खिलाड़ी कैप्टन के रूप में सिमडेगा जिले को प्रदर्शित करती है। अगर बात करे सिर्फ कोलेबिरा प्रखंड की तो सिर्फ कोलेबिरा प्रखंड में लगभग 1000 समूह है और उनमें 10000 से ज्यादा समूह की दीदियां जुड़ी है अपने आजीविका को बढ़ावा दे रही है।


झारखंड के राज्यपाल ने सिमडेगा जिले को खेल के मामले में सुभकामनाएं दी। उन्होंने आम जनता से राय मशवरा किया की हमारे ग्रामीण क्षेत्र को शहरी क्षेत्र के जैसे सुविधाएं कैसे मिले। केंद्र सरकार और राज्य सरकार से आपको क्या अपेक्षाएं है? सिमडेगा जिले को कैसे आगे बढ़ाया जाए? सिमडेगा की लड़कियां खेल में देश का नाम रोशन कर रही है तो उन्हें और कैसे प्रोत्साहित किया जाए? देश में जो योजनाएं चल रही है उससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कैसे जोड़ा जाए? उज्जवला गैस योजना में बारे में बताया। आम जनों से सवाल पूछे की आपकी सरकार से क्या अपेक्षाएं है आप अपने सुझाव दें? लोग रोजगार के लिए अपने राज्य छोड़ कर चले जाते है उन्हे कैसे रोके? महिलाएं समूह में काम कर अपने रोजगार और आजीविका को बढ़ावा दे रही है।

आप जनता के द्वारा अपनी समस्याएं बताई गई जिसमे कुछ समस्याएं इस प्रकार है–

  • अघर्मा में आईटीआई कॉलेज का निर्माण तकरीबन 5 साल पहले हो चुका था लेकिन अब तक उसका उद्घाटन नही किया गया है।
  • खूंटी से सिमडेगा मुख्य मार्ग में कोई भी अच्छी हॉस्पिटल नही है, ना ही उसमे अच्छे डॉक्टर उपलब्ध है और न ही किसी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध होती है।
  • बॉक्साइट माइन्स यहां है तो जरूर लेकिन यहां सिर्फ कच्चा माल ही निकला जाता है और उसे चेन्नई की फैक्ट्री में भेज दिया जाता है इससे यहां रोजगार कम हो रहा है।
  • बॉक्साइट की फैक्ट्री यहां खुलनी चाहिए
  • झारखंड में जब से जमीनों को ऑनलाइन एंट्री किया जा रहा है तब से अब तक बोहोत गलतियां हो रही है। इस पर ध्यान दिया जाए
  • भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है
  • कोलेबिरा के बरवाडीह गांव में एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बनाया जाना चाहिए जिससे बच्चों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ सके और झारखंड खेल में और आगे जा सके।

जेएसएलपीएस के द्वारा बताया गया की कोलेबिरा में 1800 लखपति दीदी है जिन्होंने जेएसएलपीएस के मध्यम से जुड़ के अपने आजीविका को आगे बढ़ाया है।
झारखंड राज्यपाल के द्वारा लाभुकों के बीच डेमो चेक के साथ परिसंपति का भी वितरण किया। विकलांगो को ट्राइसाइकिल बाटे, स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण किया गया।

अंत में कोलेबिरा पंचायत भवन के बाहर “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।

✍️ कोलेबिरा संवाददाता : विश्वजीत सोनी

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

5 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

5 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

5 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

5 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

5 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

5 hours ago