सभी युवा साथियों से अपील, समस्याओं के विरुद्ध आवाज उठाओ, सवाल करो अपना हक मांगो, डरो मत मैं आपके साथ खड़ी हूं। कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएं, एक ही लक्ष्य हर तरफ सिर्फ कांग्रेस – शैलिन जया एक्का

कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर सह कोलेबिरा युवा विधानसभा प्रभारी शैलीन जया एक्का  ने अपने संबोधन से कांग्रेसी युवा साथियों में जान डाल दी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं को कांग्रेस पार्टी का इतिहास और विचारधारा से अवगत कराया। सभी नौनीयुक्त प्रभारियों और कांग्रेस पार्टी के दामन थामने वाले युवाओं को सहृदय धन्यवाद दिया। साथ ही युवा साथियों को प्रेरित कर अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी में जोड़ने का आग्रह किया। आगे उन्होंने कहा की सभी युवा साथी गण हर पंचायत हर गांव डोर टू डोर जाएं और कांग्रेस पार्टी की विचाधारा को जन जन तक पहुंचाएं। युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है।हमारे कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार द्वारा गरीब किसानो आम जनों के लिए बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे आबुआ आवास योजना, किसान कर्ज माफी योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फूलो झानो योजना, हरा राशन कार्ड, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना , बिरसा मुंडा आम बागबानी योजना, 200 यूनिट बिजली बिल माफी, इत्यादि योजनाओं चलाई जा रहे है जिसका लाभ सभी गरीब किसानो को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी सदायो गरीबों के लिए चिंतित है, कांग्रेस पार्टी रोजगार की बात करती है, आप सभी लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े, इस देश का भविष्य कांग्रेस ही है। कांग्रेस पार्टी नही एक विचारधारा है। शैलीन जया एक्का ने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया, उनके प्रभावशाली भाषण से युवा कांग्रेस वर्ग काफी प्रेरित हुए, उन्होंने कहा की बहुत जल्द मैं कोलेबिरा विधानसभा के पांचों प्रखंडों का भ्रमण करूंगी। प्रखंड में कार्यक्रम करने के साथ साथ पंचायत पंचायत गांव गांव घर घर जाकर सभी बूढ़े बुजुर्ग माताओं बहनों भैया दीदी के साथ मिल कर उनसे बात करूंगी उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास करूंगी साथ ही अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा बता कर उनको कांग्रेस पार्टी में जोड़ने का प्रयास करूंगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की, विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी, शैलिन जया एक्का विधानसभा इंचार्ज प्रभारी, सत्यव्रत दास यूथ कांग्रेस कोऑर्डिनेटर, महासचिव अंशु तिवारी शामिल हुए। साथ ही जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा,विधायक प्रतिनिधि कोलेबिरा सुलभ नेल्सन डुंगडुंग,जिला उपाध्यक्ष शिशिर मिंज,कोलेबिरा विधायक की धर्मपत्नी विनिता कोनगाड़ी, प्रदेश सचिव जमीर खान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील खड़िया, युवा विधानसभा अध्यक्ष अमित डुंगडुंग,जिला सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस जमीर हसन,20 सूत्री अध्यक्ष लूथर सुरीन,रैंसियां पंचायत अध्यक्ष कंदरू नायक,पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी, अल्बिनुस लुगुन,संतोष खड़िया, एनएसयूआई प्रखंड अध्यक्ष मो असगर, जलडेगा प्रखंड अध्यक्ष शांतियल बागे, बांसजोर 20 सूत्री सदस्य सह मुखिया कोमबाकेरा प्रसन्न जी, बोलबा युवा विधानसभा अध्यक्ष सुनील टोपनो, कोलेबिरा सचिन गुड़िया, टी टांगर काशीफ आलम, जलडेगा अनमोल टोपनो, बांसजोर तुरतन सुरीन, एंथोनी बागवार सहित सभी प्रभारी बूथ अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष नव नियुक्त अध्यक्ष गण और कांग्रेसी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

✍️ कोलेबिरा संवाददाता : विश्वजीत सोनी

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago