कोलेबिरा स्थित नगर भवन में कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस युवा सम्मेलन का आयोजन

भाजपा और झापा ने हमेशा युवाओं को ठगने का काम किया है-नमन बिक्सल कोनगाड़ी

कोलेबिरा:- कार्यक्रम की शुरुआत माननीय विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने सभी वीर बिरसा मुंडा सिद्धू कान्हू, तेलंगा खड़िया, तिलका मांझी सहित सभी वीर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण कर उन्हें नमन किया। विधायक ने कहा कि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई हमारे कांग्रेस पार्टी का एक महत्वपूर्ण विंग है,मैं भी युवा कांग्रेस में रह चुका हूं जिस समय गुमला हुआ करता था उस समय मैं गुमला युवा एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष था फिर युवा कांग्रेस और आदिवासी कांग्रेस का भी जिलाध्यक्ष था फिर जिला कांग्रेस कमेटी का संगठन में भी मैं काम कर चुका हूं। आज युवाओं को सही दिशा देने के लिए उनका मार्गदर्शन करने के लिए युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस युवा कांग्रेस के बैठक में झारखंड सरकार के द्वारा युवाओं के लिए क्या-क्या योजनाएं चलाई जा रही हैं युवाओं को स्वरोजगार से कैसे जोड़ा जा रहा है इसको लेकर विचार विमर्श किया गया। किस तरह पूर्ववर्ती सरकार ने युवाओं को छल करने का काम किया है, उन्हें तोड़ने का काम किया और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। समाज को तोड़ने का काम बीजेपी और झापा कर रही है इन्हीं सभी चीजों की जानकारी देने के लिए जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की के साथ हम आए हुए थे ताकि आज के युवा साथी कल कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगे विधायक कोलेबिरा विक्साल कोंगाड़ी ने युवा शक्ति–राष्ट्र शक्ति का नारा दिया। आज के युवा ही कल के भविष्य है। युवा वर्ग जो ठान लेते है उसे पूरा करके ही रहते है। कांग्रेस पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई। कांग्रेस पार्टी के सभी युवा साथी का इस कोलेबिरा विधानसभा यूथ सम्मेलन में बहुत–बहुत स्वागत है, हमारे कोलेबिरा विधानसभा के पांचों प्रखंडों के युवा प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रभारी नौनियुक्त कोलेबिरा विधानसभा के युवा अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग और सभी युवा साथियों सभी को बहुत–बहुत बधाई। आपलोग कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाए। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर आज जिन युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है उनका मैं अभिनंदन करता हूं। कांग्रेस पार्टी गरीबों, महिलाओं, युवाओं, गरीब किसानो, और तमाम ऐसे पीड़ित लोग जिनकी कोई नही सुनता उनके लिए कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस पार्टी सबका भला चाहती है, कांग्रेस पार्टी विकास पर बात करती है।हमारा देश अभी बहुत ही गंभीर स्थिति से गुजर रहा है इसलिए इससे पूरा देश स्तर पर हमारे युवाओं को रोजगार उपलब्ध नही हो पा रहा है, महंगाई चरम सीमा पर है, और इस देश की एकता और अखंडता को तोड़ने के लिए धर्म के आधार पर जाती के अभाव पर नफरत फैलाया जा रहा है जो की एक गंभीर मामला है हमारे देश के लिए, हमारी पार्टी इंडिया गठबंधन पार्टी देश के फैले इस नफरत को मिटा कर प्यार बाटने का काम कर रही है। युवाओं को रोजगार देने के लिए हमलोग लगातार प्रयास कर रहे है। हमारे झारखंड सरकार की पहल पर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई बहाली प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, पुलिस में, स्वास्थ्य में, प्राइवेट सेक्टरों में भी हमारी सरकार रोजगार सृजन करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत 21 साल से 49 साल की महिलाओं को 1000 रुपया सम्मान राशि दिया जा रहा है। बहुत जल्द हमारी सरकार 18 वर्ष की युतियों को भी सम्मान राशि देने का काम करेगी। ताकि उस परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो। लेकिन इस योजना को भी भाजपा और झापा के लोग विरोध कर रहे है। वे कह रहे है की भाजपा और झापा दोनो ने कोलेबिरा विधानसभा में सिर्फ लूटने का काम किया है। इस वित्तीय योजना वर्ष में मेरे द्वारा कुल 40–45 सड़को का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र के कार्य हो रहे है, झापा के कार्यकाल में उनके द्वारा बनाई गई सड़को, भवनों का हाल जा के देख लीजिए साब जर्जर अवस्था में है। लूट खसोट को राजनीति ये लोग करते है और आरोप हम पर लगाते है। हमारी सरकार सभी वर्गो के विकास के लिए रात दिन तट पर है। मइयां सम्मान योजना के तहत हमारी सरकार सभी बहनों, महिलाओं को सम्मान राशि दे कर उन्हे आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है। मैं और हमारी कांग्रेस पार्टी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। मेरा उद्देश्य समाज सेवा करना है। और इस समाज सेवा को भाजपा और झापा को राजनीति करना कहते है। तो हां! में समाज सेवा की राजनीति करता हु।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की  ने संबोधित करते हुए कहा की चुनाव अभी नजदीक है और चुनाओ में सबसे महत्वपूर्ण योगदान युवा साथियों का रहता है, युवा कांग्रेस के साथ गण आप सभी कोई पूरे जोर सोर और जोश के साथ कांग्रेस को विचारधारा को जन जन तक पहुंचाए और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़े। आपके विधायक आपके साथ है, पूरा जिला कांग्रेस कमिटी आपके साथ है, कहीं भी कोई समस्या आती है तो हमे सूचित करें, समय आ गया है कुछ ही दिनों में चुनो का बिगुल बज जाएगा, सभी नौनीयुक्त पदाधिकारियों और कांग्रेस पार्टी के दामन थामने वाले युवाओं को बहुत बहुत धन्यवाद कांग्रेस पार्टी में जुड़ने के लिए। हमे पुनः कोलेबिरा विधानसभा में भरी मतों से जीत दर्ज कर कांग्रेस पार्टी का विधायक बनाना है।


इस सम्मेलन में जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा,विधायक प्रतिनिधि कोलेबिरा सुलभ नेल्सन डुंगडुंग,जिला उपाध्यक्ष शिशिर मिंज,कोलेबिरा विधायक की धर्मपत्नी विनिता कोनगाड़ी, प्रदेश सचिव जमीर खान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील खड़िया, युवा विधानसभा अध्यक्ष अमित डुंगडुंग,जिला सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस जमीर हसन,20 सूत्री अध्यक्ष लूथर सुरीन,रैंसियां पंचायत अध्यक्ष कंदरू नायक,पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी, अल्बिनुस लुगुन,संतोष खड़िया, एनएसयूआई प्रखंड अध्यक्ष मो असगर, जलडेगा प्रखंड अध्यक्ष शांतियल बागे, बांसजोर 20 सूत्री सदस्य सह मुखिया कोमबाकेरा प्रसन्न जी, बोलबा युवा विधानसभा अध्यक्ष सुनील टोपनो, कोलेबिरा सचिन गुड़िया, टी टांगर काशीफ आलम, जलडेगा अनमोल टोपनो, बांसजोर तुरतन सुरीन, एंथोनी बागवार सहित सभी प्रभारी बूथ अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष नव नियुक्त अध्यक्ष गण और कांग्रेसी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

✍️ कोलेबिरा संवाददाता : विश्वजीत सोनी

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

2 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

4 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago