भगवान परशुराम जी की वार्षिक शोभायात्रा 2023 का हुआ भव्य आयोजन

  • बागपत के प्रसिद्ध योगेश्वर शिव मंदिर, मोहल्ला देशराज, पुराना कस्बा बागपत से प्रारम्भ होकर महाभारतकालीन पक्का घाट आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर हुआ शोभायात्रा का समापन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत नगर में भगवान विष्णु के छठें अवतार, महर्षि जमदग्नि व माता रेणुका के पुत्र भगवान परशुराम जी की वार्षिक शोभायात्रा 2023 को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। भगवान परशुराम संघ बागपत के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा का शुभारम्भ योगेश्वर शिव मंदिर, मोहल्ला देशराज, पुराना कस्बा बागपत में पंडित सोमदत्त शास्त्री व पंडित सुशान्त हरितस द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम का पूजन कर किया गया। इसके उपरान्त भगवान परशुराम जी को रथ में विराजमान कर बैंड़-बाजों, झांकी व कीर्तन मंडली के साथ शोभायात्रा का आरम्भ हुआ। शोभायात्रा पाण्डव रोड, गांधी बाजार, बडा बाजार, कोर्ट रोड से होते हुए महाभारतकालीन पक्का घाट आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर सम्पन्न हुई। यहॉं पर विधि-विधान के साथ भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की गयी और भगवान से समस्त विश्व की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। शोभायात्रा में मास्टर कर्मवीर व विष्णु शर्मा की कीर्तन मंडली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कीर्तन मंडली द्वारा गाए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। शोभायात्रा पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा की और भगवान परशुराम जी की आरती उतारी। इस अवसर पर पक्का घाट आश्रम के प्रभारी कथा व्यास उद्धव स्वरूप जी महाराज, हीरालाल, पुरूषोत्तम कुमार शर्मा, जयपाल शर्मा, कमलकांत वशिष्ठ, एड़वोकेट नगेश शर्मा, अरुण कौशिक, पुनीत शर्मा, नगेश शर्मा, हिमांशु कौशिक, विकास शर्मा, अजय कुमार शर्मा, विजय कौशिक, जयभगवान शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, नीरज कुमार शर्मा, कपिल शर्मा, राकेश मोहन, पुनीत शर्मा, एडवोकेट अजय शंकर शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित पत्रकार विपुल जैन, संजय कौशिक, प्रदीप शर्मा, हिमांशु, स्वतंत्र शर्मा, अंकुर गौड, आशुतोष, जितिन, सत्यम, विकास शर्मा, पंकज भारद्वाज, पवन शर्मा, दीपांशु, आकाश शांडिल्य, भूपेन्द्र शर्मा, राजीव कौशिक, राजेश गौतम, मनीष, अमित गौतम, विनोद कुमार शर्मा, संदीप वशिष्ठ, यश शर्मा, विवेक शर्मा, राजवर्धन शर्मा, सुमित शर्मा, रोहित आदि बहुत से लोग शोभायात्रा में शमिल रहे।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

6 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago